मेष –आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आज आपको कुछ परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशान होना पड़ सकता है। आज आप अपने व्यापार की किसी ऐसी डील को फाइनल करेंगे, जिससे कारोबार में वृद्धि होगी। सायं काल का समय आज आपके पिताजी को कोई रोग परेशान कर सकता है, जिसके लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
वृष – आप अपने कार्य क्षेत्र मे आज कुछ नई योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, तभी वे आगे बढ़ पाएंगी। यदि आज आपके दिमाग में कोई आइडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। यदि ऐसा किया तो वह आपको विषय में लाभ देगा, लेकिन आपको अपनी आईडिया किसी को बताना नहीं है, नहीं तो आपके शत्रु उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, जिसमें सफलता आपके हाथ लगेगी।
मिथुन –आज के दिन रचनात्मक कार्य में आपका अधिक मन लगेगा, जिसके कारण आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी, जिससे आपके आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अधिक प्रिय हो। आज आप जिस भी कार्य को करने की कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की बात को सुनकर आज आप का मन दुखी हो सकता है, लेकिन आपको फिर भी उनसे कुछ नहीं कहना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है।
कर्क –आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में ज्यादातर योजनाएं सफल होंगी, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको अपने घर व ऑफिस में अपने कामों को निपटाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके मन के मुताबिक माहौल होने से साथी कर्मचारी परेशान हो सकते हैं। लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको उनसे बात करनी चाहिए और उन्हें समझना चाहिए। व्यापार में किसी के बहकावे में लिया गया निर्णय आपको परेशानी में डाल सकता है।
सिंह – आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन धार्मिक व सामाजिक कार्य के लिए आज आप समय निकाल ही लेंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपने किसी जरूरी कार्य भी नहीं टालना है। यदि ऐसा किया, तो वह कारण लंबे समय से पूरा होने में विलंब हो सकता है। सायंकालल के समय आज आप अपने किसी परिजनों के घर पधार सकते हैं। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। यदि किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया हुआ है, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
कन्या – आज आप घर में सुख सुविधाओं को बढ़ाने व मनोरंजन के कार्य पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी और आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। परिवार मे आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। अपने परिवार के सभी सदस्य पर चढ़कर हिस्सा लेंगे, सायं काल का समय अपने माता-पिता के साथ देवी की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं।
तुला –आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ देने वाला रहेगा, लेकिन आज आप अपने व्यापार में कोई निर्णय ले रोक सकते हैं और किसी के बहकावे में आ सकते हैं, जो आपको परेशानी देगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिसके कारण वह अपने किसी बिगड़े हुए काम को पूरा कर सकते हैं और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। आज आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जिसमें आप कुछ नए कपड़े मोबाइल लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं।
वृश्चिक –आज सभी कार्य पूरे होंगे जिससे आपको दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। परिवार में सुख शांति को बनाए रखने के लिए अपने पारिवारिक मित्रों को जोड़ कर रखना होगा। नौकरी व्यापार में आज आप कुछ सकारात्मक आनंद उठाएंगे। सायंकाल के समय आज किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी में आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने रिश्तेदारों पड़ोसियों के किसी उलझन में नहीं फंसना है।
धनु – आज आप अपने बिजनेस में होने वाले नुकसान से परेशान होकर किसी अनुभवी सदस्य से सलाह ले सकते हैं। नौकरी में आपको उच्च अधिकारियों की कृपा से प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन बिजनेस में नई योजना शुरू करने से आपको लाभ मिल सकता है। यदि मिलता है, तो उसे लेने की कोशिश करें। आज आप रोजमर्रा के कार्य से पर कुछ नए कार्य में हाथ आजमाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है।
मकर –आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आपको उत्तम लाभ दे सकता है। घरेलू कार्यो को निपटाने का आज आपको सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। आज आपके सभी रुके हुए कार्य बनेंगे और साथियों से आपको सहयोग होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान इधर उधर भटकने लगेगा, जिस कारण आपसे कुछ गलती भी हो सकती है।
कुंभ – आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने सभी कार्य समय से पूरे करने होंगे, नहीं तो वे आपको परेशानी दे सकते हैं। हो सकता है नौकरी कर रहे जातकों का यदि अपने अधिकारियों से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपके परिवार के लिए सुख-शांति का कारक बनेंगे और रोजगार में यदि कोई परेशानी चल रही थी, तो वह अब ठीक होगी। आज आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा तभी वह सफल हो पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मीन – आज का दिन आपका स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रह सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, कुछ मौसमी विकार भी आज आपको स्वास्थ्य में उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए आप अपने खान-पान के प्रति सचेत रहें और कोई भी ऐसी चीज ना खाएं, जिससे आपको परेशानी हो। जीवन साथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में यदि किसी प्रकार का कोई जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।
Contains information related to marketing campaigns of the user. These are shared with Google AdWords / Google Ads when the Google Ads and Google Analytics accounts are linked together.
90 days
__utma
ID used to identify users and sessions
2 years after last activity
__utmt
Used to monitor number of Google Analytics server requests
10 minutes
__utmb
Used to distinguish new sessions and visits. This cookie is set when the GA.js javascript library is loaded and there is no existing __utmb cookie. The cookie is updated every time data is sent to the Google Analytics server.
30 minutes after last activity
__utmc
Used only with old Urchin versions of Google Analytics and not with GA.js. Was used to distinguish between new sessions and visits at the end of a session.
End of session (browser)
__utmz
Contains information about the traffic source or campaign that directed user to the website. The cookie is set when the GA.js javascript is loaded and updated when data is sent to the Google Anaytics server
6 months after last activity
__utmv
Contains custom information set by the web developer via the _setCustomVar method in Google Analytics. This cookie is updated every time new data is sent to the Google Analytics server.
2 years after last activity
__utmx
Used to determine whether a user is included in an A / B or Multivariate test.
18 months
_ga
ID used to identify users
2 years
_gali
Used by Google Analytics to determine which links on a page are being clicked
30 seconds
_ga_
ID used to identify users
2 years
_gid
ID used to identify users for 24 hours after last activity
24 hours
_gat
Used to monitor number of Google Analytics server requests when using Google Tag Manager