Astrology & Religion

आज का राशिफ़ल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष – विष योग के कारण वाणी पर संयम रखें। महिला अधिकारी से पीड़ा मिल सकती है। सम्मानपूर्वक वार्ता करें, वही आपके लिए हितकर होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष – शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन भाईलृबहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम बतरें।रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव और टूटन की स्थिति आ सकती है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क – दांपत्य जीवन में विषयोग गलतफहमी दे सकता है। सावधानी बरतनी होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य से समस्या का निदान होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सिंह – आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी या स्वास्थ्य तनाव का कारण हो सकता है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
कन्या – व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। वाणी पर संयम न रखने से तनाव बढ़ सकता है।
तुला – गृह कार्य में व्यस्त होंगे। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृश्चिक – किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। महत्वाकांक्षी होना बुरी बात नहीं है, लेकिन उसे व्यावसायिक रूप देना आवश्यक है। रचनात्मक कार्यों में आशातीतसफलता मिलेगी।
धनु – कुटुम्ब से कष्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक प्रगति होगी।
मकर – पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें। भावुकता रिश्तों में चोट कर सकती है, जबकि जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कुंभ – व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
मीन – अधीनस्थ कर्मचारी, निकट के व्यक्ति से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button