Crime

भेलूपुर में विवाहिता व उसकी पुत्री का शव मिला, दहेज हत्या का आरोप

वाराणसी। दहेज का दानव आज एक और विवाहिता व उसकी मासूम पुत्री को लील गया। ताजा मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र के नेवादा इलाके में हुआ। यहां बृहस्पतिवार को विवाहिता उन्नति सिंह (28) का शव उसी के कमरे में फंदे से लटकता मिला। उसी कमरे के बेड पर दो साल की मासूम बेटी का शव भी संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतका के ससुर सुधुराम ने पुलिस और मायके सहित दिल्ली में रहने वाले उन्नति के पति उमेश सिंह को घटना की जानकारी दी।

बताया गया कि मिर्जापुर के अदलहट निवासी दिनेश सिंह की पुत्री मृतका का विवाह वर्ष 2017 में हुआ था। ससुराल आने के कुछ दिन बाद ही उसे सताया जाने लगा जिसको लेकर कई बार सुलह समझौता भी हुआ था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पिता दिनेश सिंह और छोटे भाई शांतनु सिंह ने आरोप लगाया कि बुधवार रात उन्नति ने फोनकर सास-ससुर व पति की तरफ से प्रताड़ित करने की बात कही थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। तो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button