Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष : सूर्य का परिवर्तन व्यावसायिक मामलों में सुखद होगा। चली आ रही पारिवारिक समस्याओं में न्यूनता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास मेंवृद्धि होगी।

वृषभ : रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन : सूर्य का परिवर्तन आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता देगा, लेकिन नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।

कर्क : सूर्य का परिवर्तन आत्मविश्र्वास में वृद्धि कराएगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह : सूर्य का परिवर्तन नेत्र विकार दे सकता है। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। व्यर्थ की उलझनें और भागदौड़ रहेगी। संयम से काम लें। किया गय पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या : शिक्षा प्रतियोगिता के लिए सूर्य का परिवर्तन उत्तम होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

तुला : व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक : आर्थिक मामलों मेंप्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति कष्टकारी हो सकती है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य फलदायी होगा।

धनु : व्यावसायिक दृष्टि सूर्य का परिवर्तन सुखद होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा से बचें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा

मकर : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसयिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ : विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंध मधुर होंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button