मेष – आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन यदि आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है। काम के समय मन कहीं और लगने के कारण आपको नुकसान हो सकता है, जिसके कारण आपको अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। यदि आज आप कोई बड़ा काम हाथ में लेते हैं, तो वह आपको सफलता प्रदान करेगा। जीवनसाथी से उत्तम सहयोग मिलेगा। आज आपके अच्छे मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।
वृष – आज का दिन आपके लिए कुछ दौड़-धूप भरा रहेगा। आज आपको किसी कानूनी विवाद के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी वह समाप्त होगा। यदि आप उसे आगे के लिए टालेंगे, तो वह बढ़ता ही जाएगा। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन घर परिवार में आज आपको किसी सदस्य से भला बुरा सुनने को मिल सकता है, लेकिन आपको अपने व्यवहार की मधुरता को बनाए रखना होगा। व्यवसाय में आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमताओं का भी भरपूर लाभ मिलेगा, जिससे आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
मिथुन – आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होने से आपको संतुष्टि होगी, जिसके कारण आपका मानसिक तनाव भी कम होगा। संतान पक्ष की ओर से यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में आज कोई तनाव पनप सकता है। आज आपकी अपनी माता जी से कोई कहासुनी हो सकती है, जिससे आपको बुरा नहीं मानना है क्योंकि बड़ों की बात मानना अच्छा होता है।
कर्क – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज उनको कोई छोटा-मोटा रोग परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो उनके खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें। आज आप अपने दोहरे व्यवहार के कारण लोगों से मेल नहीं खाएंगे, जिसके कारण घर व नौकरी में लोगों को आपसे परेशानी हो सकती हैं और आपके कुछ मामले लटक सकते हैं, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको सोच विचार कर कार्य करना होगा। आज किसी पुराने कार्य को पूरा करने के लिए आपको किसी सहयोगी की आवश्यकता होगी, जिसके कारण आपका वह कार्य पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
सिंह – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम मिल सकते है, जिसमें उनको सफलता अवश्य मिलेगी। संतान के प्रति आज आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज आपको यदि व्यापार के लिए पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं क्योंकि वह आपको लाभ अवश्य देगी। विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो वह आज आवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने लिए भी कोई धन खर्च करेंगे, जिसमें आप अपने लिए कुछ कपड़े, मोबाइल आदि खरीद सकते हैं।
कन्या – आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप से शाति प्रिय रहेगा। आज धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमे कुछ धन भी व्यय करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज आप अपने व्यापार के लिए कोई निर्णय ले, तो बहुत ही सोच विचार करे और किसी की बातों में ना आए, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। जीवन साथी को आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। यदि आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े, तो दिल खोलकर करें।



