Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष – आर्थिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक समस्या भी रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृष – अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा, लेकिन पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आ सकती है। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन – शाही खर्च से बचना चाहिए। कर्ज की स्थिति आ सकती है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क – रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

सिंह – व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कन्या – स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला – यात्रा देशाटन की स्थिति से बचना हितकर होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक – संतान का भरपूर सुख मिलेगा। आर्थिक तनाव हो सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

धनु – पारिवरिक दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों मेंजोखिम न उठाएं। ससुराल पक्ष का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर – बुद्धि कौशल से किया या कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ – आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। संयम से काम लेना हितकर है।

मीन – जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पिता या उच्च अधिकारी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button