Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह दशाएं

मेष : मंगल का परिवर्तन चल या अचल संपत्ति के लिए उत्तम है, लेकिन पारिवारिक समस्या देगा। किसी भी मुद्दे को तूल न दें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

वृषभ : मंगल का परिवर्तन होने से पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से मतभेद हो सकते हैं। रिश्तों को न बिगड़ने दें, जबकि उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। संयम से काम लें।

मिथुन : मंगल के परिवर्तन से अग्नि, वाहन दुर्घटनाहो सकती है। सतर्कता से काम लें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम बनाए रखें।

कर्क : आपकी राशि पर मंगल का आना दुर्घटना का संकेत देता है, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में कतई उदासीन न हो। वाणी पर संयम रखें।

सिंह : चल या अचल संपत्ति के लिए ऋण का प्रयास मंगल का परिवर्तन सार्थक करेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता अथवा उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

कन्या : संतान के लिए चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।

तुला : मंगल का परिवर्तन उच्च अधिकारी, पिता या जीवनसाथी से सहयोग दिलाएगा। रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक : मंगल का परिवर्तन शासन सत्ता से सहयोग लेने में सहायक होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

धनु : संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिल सकता है। दुर्घटना के प्रति सचेत रहें।आरोप-प्रत्यारोप से बचें, जबकि भाई, बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर : दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों को न बिगाड़ें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से काम करें, प्रगति होगी।

कुंभ : रोग और विरोधी से तनाव मिल सकता है। आपकी राशि से छठे मंगल होगा। अपनों से पीड़ा मिलेगी। संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मीन : आर्थिक मामलों में मंगल सहायक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि करेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button