मेष – किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक तनाव से बचें। उच्च अधिकारी से तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। संयम से काम लेना होगा।
वृष – आर्थिक पक्ष मजबूतहोगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। विरोधी परास्त होगा। सामाजिक कायोर्ं में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन – बुध का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
कर्क – बुध का परिवर्तन पड़ोसी या भाई, बहन से मतभेद करा सकता है। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा, जबकि व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह – कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं, जबकि ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। ग्रहण योग उच्च अधिकारी या पिता से तनाव दे सकता है। संयम बरतें।
कन्या – बुध का परिवर्तन उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफलता देगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
तुला – बुध का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।
वृश्चिक – आपकी राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण है। भावुकता मेंनियंत्रण रखें, लेकिन यह ग्रहण अरूणाचल आदि प्रांतों में प्रभावी होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु – बुध का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
मकर – बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए कष्टकारी है। त्वचा का रोग या उदर विकार की संभावना है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कुंभ – बुध का परिवर्तन संतान के दायित्व की पूर्ति करने में सहायक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
मीन – सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। बुध का परिवर्तन पारिवारिक सुख के लिए उत्तम है। आर्थिक पक्ष प्रभावी होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।



