PoliticsState

बेहतर होता कि प्रधानमंत्री काम की बात करते और काम की बात सुनते : सोरेन

मुख्यमंत्री ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा -सिर्फ अपने `मन की बात` करते हैं

रांची । कोरोना संक्रमण की वजह से बिगड़ते हालात के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की स्थिति को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनसे सिर्फ अपने `मन की बात` की। सोरेन ने कहा, `बेहतर होता कि प्रधानमंत्री काम की बात करते और काम की बात सुनते।

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन की यह प्रतिक्रिया ऐसे वक्त आई, जब मोदी ने सोरेन के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 की स्थिति को लेकर बातचीत की। बैठक के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, `आज प्रधानमंत्री ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वह काम की बात करते और काम की बात सुनते।`
सूत्रों ने बताया कि सोरेन नाखुश हैं, क्योंकि उन्हें अपने राज्य से संबंधित मुद्दे के बारे अवगत कराने की अनुमति नहीं दी गई। प्रधानमंत्री ने केवल कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button