State

सरकार ने पत्रकारों को घोषित किया फ्रंटलाइन वर्कर्स, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा…

भोपाल । मध्यप्रदेश में अब कोरोना का शिकार होने वाले अधिमान्य पत्रकारों या उनके परिजनों को भी वैसी ही सुविधाएं मिलेंगी, जैसी फ्रंट लाइन वर्कर्स को मिलती हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस संबंध में घोषणा कर दी है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के दौरान बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी, पत्रकार वायरस की चपेट में आ रहे हैं और इनमें से कई को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस स्थिति को देखते हुए अनेक पत्रकार संगठनों की तरफ से पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित किए जाने की मांग की जा रही थी।

सरकार के इस निर्णय की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा है- हमारे पत्रकार मित्र कोविड के खतरनाक काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने धर्म का निर्वाह कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button