Business

18 को 14 घंटे के लिए रहेगी बंद आरटीजीएस की सुविधा…

नई दिल्ली । डिजिटल भुगतान रियल टाइम ग्रॉस सेट्लमेंट (आरटीजीएस) की सुविधा रविवार 18 अप्रैल को 14 घंटे के लिए बंद रहेगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा है कि आरजीटीएस में तकनीकी सुधार के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसके लिए 17 अप्रैल शनिवार की मध्यरात्रि से रविवार दोपहर 2 बजे तक यह सुविधा बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) की सुविधा जारी रहेगी। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वह अपने-अपने ग्राहकों को सूचित कर दें कि वे भुगतान को सुचारु रखने की योजना बना लें।

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि दो लाख रुपये से अधिक राशि भेजने के लिये उपयोग होने वाली आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) सेवा शनिवार की मध्य रात्रि से 14 घंटे के लिए उपलब्ध नहीं होगी। इसका कारण इसके `डिजास्टर रिकवरी` समय को और बेहतर करने के लिए तकनीकी रूप से इसे उन्नत बनाना है। वहीं, 2 लाख रुपये तक के लेन-देन के लिए उपयोग होने वाला नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) पहले की तरह काम करता रहेगा।

रिजर्व बैंक ने बताया कि 17 अप्रैल को कारोबार की समाप्ति के बाद आरटीजीएस प्रणाली की क्षमता को बेहतर बनाने तथा `डिजास्टर रिकवरी` (आपदा सुधार) समय को और बेहतर बनाने के लिए आरटीजीएस को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा। ऐसे में आरटीजीएस सेवा 18 अप्रैल को 00:00 बजे (शनिवार रात) से 14.00 बजे (रविवार तक) तक उपलब्ध नहीं होगी। आरबीआई ने कहा कि सदस्य बैंक अपने ग्राहकों को इसके अनुसार अपने भुगतान संचालन की योजना के लिए सूचित कर सकते हैं। बता दें कि आरटीजीएस सुविधा पिछले साल 14 दिसंबर से 24 घंटे उपलब्ध है। इसके साथ भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां यह सुविधा 24 घंटे काम करती है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button