Crime

नाबालिग संग अपनों ने किया मुंह काला,मुकदमा दर्ज

पीड़िता के गर्भवती होने पर हुई घटना की जानकारी

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ अपने ही लोगों द्वारा मुंह काला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों को घटना की जानकारी उसके गर्भवती होने के बाद हुई।पीड़ित के पिता ने इस मामले में अपने ही दो सगे संबंधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इस बाबत पीड़िता के पिता के अनुसार बीते 16 नवम्बर 2020 को एक आरोपी ने घर के पास उसके साथ जबरदस्ती की और मुंह काला किया।जबकि दूसरी घटना को उसके 3 दिन बाद अंजाम दिया गया। इसमें सबसे शर्मनाक बात यह रही कि उस नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले कोई और नही बल्कि पीड़िता का चचेरा भाई व चचेरा चाचा शामिल है।आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद घटना का जिक्र किसी से नही करने की धमकी पीड़िता को दिये थे। जिसके डर से पीड़िता ने घटना का जिक्र अपने घरवालों से नही किया।

घटना की जानकारी उसके गर्भवती होने के बाद परिजनों द्वारा पीड़िता से पूछताछ करने पर हुई तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई।पीड़िता के पिता ने आरोपी राहुल पुत्र गुरुदेव व संजय पुत्र श्यामचरण के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 38/2021 धारा 452, 376, 506 आईपीसी एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर ,आरोपियों की धरपकड़ व जांच में जुट गई।इस बाबत कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button