Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष : पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन आर्थिक तनाव बढ़ेगा जिस कारण से जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। संयम बरतें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृष : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन : भावुकता में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्षमजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कर्क : भागदौड़ रहेगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

सिंह : आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होगा। अग्नि या विद्युत दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या : जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता के प्रोत्साहन से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। धार्मिक प्रवूति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

तुला : महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा। नए संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक : आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाए। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन में भी उदासीन न रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

धनु : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। संतान के कारण मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की परेशानीऔर उलझनें रहेंगी। संयम से काम लें।

मकर : कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा। उदासीन न रहें। स्थितियों में सुधार आएगा। किया गया प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन : शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button