Astrology & Religion

आज का पंचांग : सप्तमी तिथि, जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्तों का समय

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 29 शक सम्वत 1942 फाल्गुन शुक्ल सप्तमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2077 । सौर पौष मास प्रविष्टे 07, शब्बान 06, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 मार्च सन् 2020 ई॰ । सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु: ।

राहुकाल प्रातःकाल 09 बजे से 10 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ, रोहिणी नक्षत्र सायं 04 बजकर 46 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ, प्रीति योग पूर्वाह्न 11 बजकर 57 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ।

गर करण सायं 06 बजे तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन सुबह 06 बजकर 09 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 20 मार्च : सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 20 मार्च : शाम 06 बजकर 17 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 02 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 06 बजकर 25 मिनट से शाम 04 बजकर 46 मिनट तक। सर्वार्थ स‍िद्धि योग सुबह 06 बजकर 25 म‍िनट से शाम 04 बजकर 46 म‍िनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 06 बजकर 25 मिनट से 07 बजकर 14 मिनट तक रहेगा इसके बाद सुबह 07 बजकर 14 मिनट से 08 बजकर 02 मिनट तक।
आज के उपाय : पीपल के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाएं, चींटियों को आटा और चीनी मिलाकर दें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button