Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष : दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। परिवार के अतिरिक्त किसी महिला का हस्तक्षेप कष्टप्रद हो सकता है, बचें। कालसर्प योग तथा अंगारक योग कष्ट देगा। संयम बरतें।

वृष : रिश्तों में सुधार होगा। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई का सहयोग मिलेगा फिर भी मन अशांत रहेगा। एक अज्ञात भय क्रोध में वृद्धि करा सकता है। संयम से काम लें।

मिथुन : शाही खर्च से बचना होगा। चल या अचल संपत्ति के लिए ऋण लेने का प्रयास सार्थक हो सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आपसीसंबंध मधुर होंगे।

कर्क : पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। त्वचा या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

सिंह : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संयम से काम लें।

कन्या : मालव्य योग व्यावसायिक दृष्टि से लाभप्रद होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला : रोग या शत्रु तनाव का कारण हो सकते हैं। आर्थिक और व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। संयम से काम लें।

वृश्चिक : महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

धनु : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्योंमें सफलता मिलेगी।

मकर : सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास और सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन : शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button