Varanasi

बार चुनाव – 89 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में प्रतिष्ठापरक अध्यक्ष महामंत्री समेत 22 पदों पर 89 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।शुक्रवार को नाम वापसी के बाद उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक पद के प्रत्याशी मृत्युंजय मिश्र,उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम पद के प्रत्याशी अविनाश श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष पद से दुर्गा प्रसाद पटेल ने नाम वापस ले लिया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ सिंह के मुताबिक अध्यक्ष पद पर 9 प्रत्याशी है जिनमे ऋतु श्रीवास्तव,अशोक कुमार उपाध्याय,प्रेमशंकर पांडेय,जय प्रकाश सिंह,मुरलीधर सिंह,विजयशंकर सिंह,मोहन यादव,दिनेश कुमार यादव,प्रभुनारायण पांडेय शामिल है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 3 प्रत्याशियों में कृपाशंकर सिंह,विनोद कुमार त्रिपाठी व सुरेश चंद्र यादव है।उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के 2 पद पर अंजनी श्रीवास्तव, सुनील मिश्र,अमित जायसवाल,उदय नाथ शर्मा,किशोर कुमार यादव,गुरु प्रसाद यादव नत्थू,राकेश पांडेय,विमला यादव,सुनील सिंह पंकज और उपाध्यछ 10 वर्ष से कम के दो पद पर सुजीत पांडेय,साधना सिंह,प्रेमचंद मिश्र,विपिन पाठक,प्रदीप सिंह,कमलेश सिंह,विशाल मौर्य,मीना देवी,मिथिलेश यादव,मिथिलेश श्रीवास्तव,रविन्द्र मौर्य प्रत्याशी है। महामंत्री पद पर शैलेन्द्र सिंह बबलू,अश्वनी रॉय,नागेंद्र सिंह,माधव प्रसाद पांडेय,राकेश पांडेय,आमोद प्रकाश त्रिपाठी,कन्हैया पटेल,शशिकान्त दुबे,कृपाशंकर श्रीवास्तव,चंद्रभान गिरी,जवाहिर लाल गुप्ता, धर्म कुमार पांडेय,प्रमोद सिंह,राम अवतार,संजय शुक्ला प्रत्याशी है। कोषाध्यक्ष पद पर सुशील श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव,चेंगवेवारा रघुवंशी गुड्डू,अवधेश दुबे,संजय अग्रवाल प्रत्याशी है। इसके अलावा संयुक्त मंत्री प्रशासन पर विनय सिंह पिंटू, शैलेश पांडेय,कल्पना पटेल,राजेन्द्र श्रीवास्तव,शिवम पांडेय,विवेक शर्मा प्रत्याशी है। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर अरविंद सिंह,मनोज दूबे, शमसेन गुप्त,सुनील चौहान और संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर अभिनव त्रिपाठी,नीलेश मिश्र,मनोज वर्मा,रमाशंकर प्रजापति,रमेश यादव प्रत्याशी है जब कि आय व्यय निरीक्षक पद पर संजय कुमार और सुधीर सिंह के बीच आमने सामने संघर्ष होगा। प्रबन्ध समिति 15 वर्ष से अधिक के 6 पद पर 8 और 15 वर्ष से कम अनुभव के 6 पद पर 12 प्रत्याशी मैदान में है। मतदान 20 को मतगणना 22 को होगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button