
जल्द ही भारतीय बाजारों में दस्तक देगी ओकिनावा की नई इलेक्ट्रिक बाइक
एक बार चार्ज करने पर दौड़ेगी 150 किमी
मुंबई : ओकिनावा (Okinawa) जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एक नया व्हीकल ऐड करने जा रही है। ओकिनावा अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Oki100 अगले साल लॉन्च करने जा रही है। इसे 2020 ऑटो एक्सपो पेश किया गया था। इस बाइक को भारत में ही बनाया जाएगा। इसकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
2020 मोटर शो में पेश किया गया ओकिनावा ये मॉडल कंपनी का प्रोटोटाइप था। बताया जा रहा है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल इससे थोड़ा अलग होगा। ये मिनी नेकेड रोडस्टर बाइक जैसी दिखेगी। ये बाइक हेडलैम्प, मस्कयुलर ईंधन टैंक, मिनिमल साइड पैनल और उठे हुआ हैंडलबार जैसे फीचर्स से लैस है। इस बाइक में जिसे एक ऐप के माध्यम से बाइक चलाने वाले को गो-फेसिंग, व्हीकल मोन्टिर स्टेटस और बैटरी चार्जिंग जैसी फैसिलिटी यूज करने की परमिशन मिलेगी। साथ ही इसमें सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट में यूएसडी फॉर्क और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगी।
एक बार चार्ज करने पर दौड़ेगी 150 किमी
इस बाइक को पावरफुल बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक बाइक ओकिनावा 2.5Kwh मोटर में स्वैपेबल लिथियम आयन बैटरी पैक का यूज किया गया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड करीब 100 किमी प्रति घंटे होगी, जो एक बार चार्ज में हाई स्पीड मोड में 150 किलोमीटर तक दौड़ेगी।
क्या होगी कीमत, किसे देगी टक्कर
ओकिनावा ओकी 100 की कीमत एक लाख से ज्यादा हो सकती है। हालांकि अभी इस कीमत को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ओकिनावा Oki100 का इंडियन मार्केट में मुकाबला रिवोल्ट RV 400 से होगा। इसमें कंपनी ने 3.24 KW का बैटरी पैक दिया है। दावा किया गया है कि ये बाइक सिंगल चार्ज में 156 किलोमीटर तक चलेगी। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रतिघंटा है। हाल ही में इस बाइक की कीमत बढ़ाई गई है। इसकी कीमत अब करीब 94000 रुपये हो गई है।



