National

चीन के साथ गतिरोध के चलते फिलीपींस से संबंध बढ़ाने में जुटा भारत

नई दिल्ली : दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस ने ऑयल एक्सप्लोरेशन पर लगाए बैन को हटा लिया है, जिससे चीन से डील करने के रास्ते खुल गए हैं। अब इसी के चलते भारत ने भी फिलीपींस के साथ अपने संबंध बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में भारत ने समुद्री डोमेन जागरूकता (एमडीए) में सुधार के लिए फिलीपींस को तटीय निगरानी रडार सिस्टम देने की पेशकश की है। दरअसल भारत और फिलीपींस के विदेश मंत्रियों के बीच एक वर्चुअल बैठक में, विदेश मंत्री एस जयशंकर और तियोदोरो लोक्सिन जूनियर ने एक संयुक्त आयोग की दोबारा शुरुआत की, जिसकी अब से पांच साल पहले बैठक हुई थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने `दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की, विशेष रूप से सैन्य प्रशिक्षण और शिक्षा, क्षमता निर्माण, नियमित सद्भावना यात्रा और रक्षा उपकरणों की खरीद में। साथ ही संबंधित एजेंसियों के बीच सूचना विनिमय और विशेष प्रशिक्षण आवश्यकताओं के संदर्भ में समर्थन के साथ आतंकवाद निरोध के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।`

बढ़ सकते हैं चीन और फिलीपींस के संबंध
अक्टूबर में फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते की सरकार ने दक्षिण चीन सागर में एक्सप्लोरेशन से प्रतिबंध हटा दिया, जो विशेष रूप से चीन की राष्ट्रीय अपतटीय तेल निगम, जैसी चीनी ऊर्जा कंपनियों के साथ ज्वॉइंट ऑयल एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट्स के लिए रास्ता खोल सकता है। मालूम हो कि फिलीपींस और चीनी संस्थाओं के बीच बातचीत से ठीक पहले छह साल का यह प्रतिबंध हटा दिया गया था और क्षेत्र में पर्यवेक्षकों को चीन और फिलीपींस के बीच संयुक्त एक्सप्लोरेशन परियोजनाओं को देखने की उम्मीद थी। फिलीपींस को उम्मीद है कि यह बीजिंग के लिए स्वीकार्य होगा, साथ ही इन समुद्रों पर मनीला की संप्रभुता की फिर से पुष्टि होगी। असल में चीन इसे विवादित क्षेत्र मानता है और यह बहस का विषय है कि क्या वो फिलीपींस के आधार को स्वीकार करेगा।

विदेश मंत्रालय का बयान
लोक्सिन, फिलिपिनो के विदेश मंत्री ने बैठक के बाद कई ट्वीट कर ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा में भारत के अनुभव से कैसे लाभान्वित हो सकते हैं, इस बारे में बाताया है। जयशंकर ने “आईईसीईसी और ई-आईटीईसी पहल का लाभ उठाने के लिए फिलिपिनो छात्रों, विद्वानों और शिक्षाविदों को आमंत्रित किया और कहा कि आईआईटी में आसियान छात्रों को पेश किए गए एकीकृत पीएचडी फेलोशिप का उपयोग करें।”

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button