Varanasi

भक्ति के साथ सेवा का संदेश: लायंस क्लब वाराणसी रॉयल ने हनुमान मंदिर में कराया भव्य भंडारा

लायंस क्लब वाराणसी रॉयल ने लायंस सेवा सप्ताह ‘सेवा से संवेदना’ के तहत चौकाघाट स्थित श्री हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, पूजन और आरती की। इसके बाद आयोजित महाप्रसाद भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। क्लब अध्यक्ष ला. अखिलेश अग्रवाल सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने सेवा कार्य में सहभागिता की। आयोजन में धार्मिक आस्था, जनसेवा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला। यह सेवा आयोजन क्लब की वार्षिक परंपरा का हिस्सा है।

वाराणसी। लायंस सेवा सप्ताह ‘सेवा से संवेदना’ के तहत लायंस क्लब वाराणसी रॉयल की ओर से मंगलवार, 6 अक्टूबर को चौकाघाट स्थित श्री हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, पूजन एवं आरती आयोजित की गई। इसके बाद महाप्रसाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का संयोजन ला. श्याम अग्रवाल (चौकाघाट) एवं ला. श्याम अग्रवाल (पियरी) ने किया। सेवा सप्ताह संयोजक ला. पीयूष अग्रवाल एवं ला. सुमित अग्रवाल की उपस्थिति में क्लब के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता की।

क्लब अध्यक्ष ला. अखिलेश अग्रवाल ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्री हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया। इस दौरान ला. श्याम अग्रवाल के सुपुत्र एवं उनकी पत्नी अमृता ने भी सहयोग किया। श्रृंगार के उपरांत विधिवत पूजन एवं आरती हुई। आरती के दौरान मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गूंज उठा।

पूजन एवं आरती के बाद आयोजित महाप्रसाद भंडारे में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। क्लब के सदस्यों ने स्वयं सेवा करते हुए श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया। आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था के साथ सेवा और जनसहभागिता का भाव दिखाई दिया।

इस अवसर पर क्लब के सचिव ला. संजीव अग्रवाल ‘मक्कू’, कोषाध्यक्ष ला. रवि रंजन अग्रवाल, अंजनी झुनझुनवाला, महेश अग्रवाल, रिषी देव अग्रवाल, सौमित्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, कृष्ण मोहन अग्रवाल, प्रदीप माहेश्वरी, विजय अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, बीथिका अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं महिला सदस्य उपस्थित रहे।

बताया गया कि चौकाघाट स्थित श्री हनुमान मंदिर में महाप्रसाद भंडारे की यह सेवा ला. श्याम अग्रवाल के नेतृत्व में लायंस क्लब वाराणसी रॉयल की ओर से प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। क्लब पदाधिकारियों के अनुसार, इस सेवा परंपरा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के समापन पर क्लब सदस्यों ने भगवान श्री हनुमान जी से समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। साथ ही सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

जहां अपनों का साथ छूटा, वहां लायंस क्लब बना सहारा; 48 निराश्रित वृद्धजनों की सेवा

बलिया से लेकर बिजनौर तक की यात्रा को अब मात्र 10 घंटे में पूरा कर सकते हैं: सीएम

Related Articles

Back to top button