Varanasi

जहां अपनों का साथ छूटा, वहां लायंस क्लब बना सहारा; 48 निराश्रित वृद्धजनों की सेवा

लायंस सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब वाराणसी रॉयल ने हीरामनपुर, आशापुर स्थित काशी कुष्ठ सेवा संघ में सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब की ओर से यहां निवास कर रहे 48 निराश्रित वृद्धजनों को दवाइयां, खाद्य सामग्री, फल, बिस्किट, भुने चने, डिटर्जेंट और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं। क्लब सदस्यों ने वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और समय बिताया।

वाराणसी। लायंस सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब वाराणसी रॉयल की ओर से सोमवार को हीरामनपुर, आशापुर स्थित काशी कुष्ठ सेवा संघ में सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था में निवास कर रहे करीब 48 निराश्रित वृद्धजनों को दवाइयां, खाद्य सामग्री, फल, बिस्किट, भुने चने, डिटर्जेंट सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने संस्था के प्रबंधक श्री रामचन्द्र श्रीवास्तव ‘बाबा जी’ से बातचीत कर वृद्धजनों की दैनिक आवश्यकताओं एवं उनकी जरूरतों की जानकारी ली। इसके बाद क्लब की ओर से आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर वृद्धजनों को समर्पित की गई।

सेवा कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने परिसर में स्थित मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। क्लब सदस्यों ने कहा कि सेवा केवल जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें अपनत्व और सम्मान का एहसास कराना भी सच्ची सेवा का हिस्सा है।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष ला. अखिलेश अग्रवाल, सचिव ला. संजीव अग्रवाल (मक्कू), कोषाध्यक्ष ला. रवि रंजन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सौमित्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल एवं कृष्ण मोहन अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सेवा सप्ताह संयोजक ला. पीयूष अग्रवाल एवं ला. सुमित अग्रवाल तथा कार्यक्रम संयोजक ला. अंजनी झुनझुनवाला एवं ला. ऋषिदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्लब सदस्यों ने कहा कि लायंस क्लब वाराणसी रॉयल का प्रयास है कि समाज के उन जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों तक सेवा पहुंचाई जाए, जहां सामान्यतः सहायता कम पहुंच पाती है। क्लब का उद्देश्य केवल सहायता सामग्री उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ऐसी संस्थाओं और वहां रह रहे जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं के प्रति समाज को जागरूक करना भी है।

क्लब की ओर से अन्य सामाजिक संस्थाओं एवं सक्षम लोगों से भी अपील की गई कि वे काशी कुष्ठ सेवा संघ जैसी संस्थाओं की जानकारी समाज तक पहुंचाएं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार यहां रह रहे वृद्धजनों की सेवा एवं सहयोग के लिए आगे आएं। सदस्यों का कहना था कि सामूहिक प्रयासों से ही जरूरतमंद वृद्धजनों को बेहतर सुविधाएं, सम्मान और आत्मीयता प्रदान की जा सकती है।

लायंस क्लब वाराणसी रॉयल के अध्यक्ष ला. अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि, “सच्ची सेवा वही है, जो उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। इसी भावना के साथ क्लब भविष्य में भी समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्य जारी रखेगा।”

कार्यक्रम के अंत में काशी कुष्ठ सेवा संघ के प्रबंधक श्री रामचन्द्र श्रीवास्तव ‘बाबा जी’ ने लायंस क्लब वाराणसी रॉयल के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

लायंस क्लब वाराणसी रॉयल ने अपना घर आश्रम में 600 प्रभुजनों को बांटी दवा, फल और भोजन

Related Articles

Back to top button