Varanasi

शक्तिनगर में बाबा गणिनाथ की भक्ति का रंग, समाज के विकास के लिए शिक्षा और एकजुटता पर जोर

शक्तिनगर के खड़िया बाजार स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में मध्यदेशीय वैश्य महासभा, सोनभद्र ने बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया। समारोह में समाज की एकजुटता, शिक्षा, संगठन की मजबूती और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। बाबा गणिनाथ भक्त मंडल की वैवाहिक पत्रिका ‘शहनाई’ का विमोचन भी किया गया। समारोह जयकारों से भक्तिमय बना रहा।

शक्तिनगर (सोनभद्र)। शक्तिनगर के खड़िया बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बाबा गणिनाथ मंदिर पर मध्यदेशीय वैश्य महासभा, सोनभद्र की ओर से बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद कुलगुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

समारोह में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज के हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण आधार बताते हुए बच्चों और युवाओं को बेहतर शिक्षा दिलाने तथा उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई।

इस अवसर पर बाबा गणिनाथ भक्त मंडल की ओर से प्रकाशित वैवाहिक पत्रिका ‘शहनाई’ का विमोचन भी किया गया। पत्रिका के माध्यम से समाज के परिवारों को आपसी परिचय और वैवाहिक संबंधों के लिए एक मंच उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा राम मद्धेशिया तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल शाह सांवरिया, मुनीब चंद गुप्ता, मोहन गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, बैजनाथ मद्धेशिया जिलाध्यक्ष, बृज किशोर मद्धेशिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रहे।

समारोह में राजीव गुप्ता, रवि गुप्ता, मंगल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, शक्ति गुप्ता, परितोष गुप्ता, जयशंकर गुप्ता, राजू बाबा जिला अध्यक्ष रीवा युवा, रामविलास नगर अध्यक्ष अनपरा, मनोज कुमार गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, सत्य प्रकाश मद्धेशिया, दिनेश मद्धेशिया जिला कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र विदेशिया जिला महामंत्री, सोमनाथ जी केरल प्रधान एवं जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र, सुदामा प्रसाद जिला मंत्री सोनभद्र, डॉ. लाल बहादुर सरवरिया, प्रभात कुमार मद्धेशिया रेणुकूट नगर अध्यक्ष, दयाशंकर, बहारन प्रसाद और रामदेव साह सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक-राजनीतिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। समारोह का माहौल बाबा गणिनाथ महाराज के जयकारों और सामाजिक सौहार्द से भक्तिमय बना रहा।

पीड़ितों की फरियाद सुन CM योगी ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- समयबद्ध हो समाधान

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button