Varanasi

वाराणसी के दो स्कूल बने मिसाल, छात्रों ने लिया अहम संकल्प

नगर निगम वाराणसी के 'स्वच्छता से संस्कार' अभियान के अंतर्गत काशी बालिका शिक्षा इंटर कॉलेज और प्रेमचंद स्मारक इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, वृक्षारोपण और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। सभी ने स्वच्छ एवं सुरक्षित शहर बनाने का संकल्प लिया।

वाराणसी: नगर निगम वाराणसी द्वारा शहर में स्वच्छता और नागरिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक माह (1 अगस्त से 31 अगस्त 2026) तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता से संस्कार’ अभियान के तहत शुक्रवार को दो प्रमुख विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ​अभियान के तहत दशाश्वमेध जोन के काशी बालिका शिक्षा इंटर कॉलेज (शिवपुरवा) और सारनाथ जोन के प्रेमचंद स्मारक इंटर कॉलेज (लालपुर) में विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में निगम की आईईसी व आईटीसी टीम ने विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के गुर सिखाए। अधिकारियों ने गीले व सूखे कचरे को स्रोत पर ही अलग करने , सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करने, वृक्षारोपण तथा कचरे के पुनः उपयोग व पुनर्चक्रण के महत्व पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संस्कार है। ​इसके उपरांत यातायात विभाग की ओर से टीएसआई व पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी।

बच्चों को हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करने और ट्रैफिक संकेतों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। ​कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने घर, विद्यालय व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रशासन व शिक्षकों ने निगम की इस पहल को अत्यंत उपयोगी व प्रेरणादायक बताया।

वाराणसी: सावन में मीट बेचने पर 4 दुकानदारों पर कार्रवाई

आज कोई धमकी देता है कि दंगा करवा देंगे तो कहता हूं ‘आओ बच्चू, करा कर देख लो समझ मे आ जायेगा : योगी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button