राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार, बीएचयू में कटवाई इलाज की पर्ची : अशोक पाण्डेय
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर दिए गए बयान के विरोध में वाराणसी में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने राहुल गांधी को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए BHU अस्पताल में इलाज की पर्ची कटवाई। उन्होंने कहा कि भिक्षाटन कर राहुल गांधी का इलाज कराया जाएगा।
वाराणसी : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गद्दार हैं। राहुल गांधी द्वारा दिए गए इस विवादित बयान पर भाजपाइयों ने पुरे देश में अपना विरोध जताया। विरोध की इस कड़ी में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने आज अस्सी स्थित पप्पू की अड़ी पर राहुल गांधी को मानसिक रुप से बीमार बताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर के विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से कई देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी शामिल है।पीएम मोदी को देश की जनता ने लगातार तीन बार देश का प्रधानमंत्री बनाया। ऐसे महान व्यक्तित्व को गद्दार कहने वाला निश्चित तौर पर मानसिक विकृति का शिकार व्यक्ति ही हो सकता है। कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि मोदी और अमित शाह गद्दार हैं और जनता कहती है कि राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार है।
इसलिए हम भाजपाइयों ने सर सुंदर लाल चिकित्सालय बीएचयू में राहुल गांधी के मानसिक इलाज के लिए पर्ची कटवा ली है। राहुल गांधी की ये पर्ची हम कुरियर के माध्यम से जल्द ही उन्हें भेजेंगे, ताकि उनका जल्द से जल्द इलाज हो सके। कहा कि मालवीय जी ने भिक्षाटन कर बीएचयू बनवाया,हम भिक्षाटन करके राहुल गांधी का उसी बीएचयू में इलाज कराएंगे।
इनकी रही उपस्थिति
अनुराग शर्मा,अजय सिंह मुन्ना, शैलेन्द्र मिश्रा,राकेश विंद,सुनील मिश्र,समीर माथुर,दिनेश मिश्रा,विकास मिश्रा,मनोज सिंह,डब्बी सिंह, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब नहीं दिखेंगे कूड़े के ढेर, बनारस बनने जा रहा देश का पहला ‘गार्बेज फ्री सिटी’
10 साल से काशी पर बोझ बना कूड़े का पहाड़ अब होगा गायब, यहां बनेगा हरियाली का नया संसार



