
सेंसेक्स-निफ्टी में हलचल तेज, अब बाजार की चाल बदल सकते हैं ये 3 बड़े संकेत
घरेलू शेयर बाजार में पिछले सप्ताह उतार-चढ़ाव के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। अब निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, वैश्विक संकेतों और अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन आंकड़ों पर रहेगी। आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जबकि पावर और एफएमसीजी सेक्टर दबाव में रहे। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और इंडिगो के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। आने वाले सप्ताह में ओएनजीसी और इंडिगो के तिमाही नतीजे भी बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।
मुंबई : घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों और उद्योग के आंकड़ों पर रहेगी।अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर हर दिन अलग-अलग बयान आ रहे हैं। इससे बाजारों में भी उठा-पटक जारी है। एक दिन शेयर बाजार चढ़ता है, अगले दिन फिसल जाता है और फिर अगले दिन चढ़ जाता है।घरेलू स्तर पर अप्रैल माह के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी सप्ताह के दौरान जारी होने हैं। इससे भी निवेश धारणा प्रभावित हो सकती है।
दिग्गज कंपनियों में ओएनजीसी और इंडिगो के 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी होने हैं।पिछले सप्ताह बीएसई के सेंसेक्स में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तेजी रही जबकि मंगलवार और गुरुवार गिरावट रही। सेंसेक्स 177.36 अंक (0.24 प्रतिशत) की साप्ताहिक बढ़त में बंद हुआ।सप्ताह के दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 75.80 अंक यानी 0.32 प्रतिशत ऊपर 23,719.30 अंक पर बंद हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा तेजी रही।
निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.19 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.41 प्रतिशत चढ़ा।आलोच्य सप्ताह में सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और अन्य 15 के लाल निशान में रहे। इंफोसिस में सबसे अधिक 5.01 प्रतिशत की तेजी देखी गयी। ट्रेंट का शेयर 4.74 फीसदी, टेक महिंद्रा का 3.76, एक्सिस बैंक का 3.25, इंडिगो का 2.93, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 2.74, टीसीएस का 2.36 और बजाज फिनसर्व का 2.20 प्रतिशत चढ़ा।आईसीआईसीआई बैंक में 1.62 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.37 प्रतिशत और एशियन पेंट्स में 1.28 प्रतिशत की तेजी रही। अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और इटरनल के शेयर भी ऊपर रहे।
पावर ग्रिड का शेयर 3.76 प्रतिशत, टाटा स्टील का 3.51, हिंदुस्तान यूनीलिवर का 3.04, आईटीसी का 2.50 और टाइटन का 2.10 प्रतिशत गिर गया। सनफार्मा में 1.85 प्रतिशत, मारुति सुजुकी में 1.80, भारती एयरटेल में 1.74, बीईएल में 1.66 प्रतिशत, एनटीपीसी में 1.65, भारतीय स्टेट बैंक में 1.44, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.30 प्रतिशत की गिरावट रही। कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी साप्ताहिक नुकसान में रहे। (वार्ता)
व्हाइट हाउस के बाहर अचानक चली गोलियां, ट्रंप अंदर मौजूद थे फिर क्या हुआ?
अमेरिका ने साफ किया रुख- भारत की कीमत पर नहीं होंगे पाकिस्तान से रिश्ते : रूबियो



