Varanasi

पीएम के स्वागत की व्यापक तैयारी, पांच स्थानों पर होगा अभिनंदन

वाराणसी में 28 अप्रैल को बरेका परेड ग्राउंड में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। सम्मेलन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है और 50 हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री कई हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 29 अप्रैल को वे Kashi Vishwanath Temple में दर्शन भी करेंगे। भाजपा ने उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की हैं।

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 28 अप्रैल को बरेका परेड ग्राउंड में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को देश के प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। सम्मेलन की पूरी व्यवस्था से लेकर संचालन तक की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। इसको लेकर रोहनियां स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की।क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि सम्मेलन में 50 हजार महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला मोर्चा की टीमें जिले व महानगर की सभी विधानसभाओं में घर-घर संपर्क कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन की पूरी कमान मातृशक्ति के हाथों में होगी और हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दिलीप पटेल ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने से महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की महिला विरोधी नीतियों के कारण यह विधेयक कानून नहीं बन सका। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा महिलाओं के समर्थन और विपक्ष के खिलाफ आक्रोश के प्रदर्शन का बड़ा मंच बनेगा।साथ ही उन्होंने बताया कि 2026 में पीएम मोदी का यह काशी का पहला दौरा है, जिसमें वे हजारों करोड की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे। 29 अप्रैल को वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। उनके स्वागत के लिए बनारस रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और विश्वनाथ मंदिर सहित पांच स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा ढ़ोल नगाड़े के साथ पुष्पवर्षा व ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ स्वागत किया जाएगा।

व्यवस्थाओं पर विशेष जोर, पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

बैठक में सम्मेलन की सीटिंग, वाहन पार्किंग, पेयजल, मीडिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल नेकहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी टोली के साथ कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचकर जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

बैठक में कई पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, संतोष सोलापुरकर, निर्मला सिंह पटेल, अपराजिता सोनकर, पूजा दीक्षित, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, सुरेंद्र पटेल, खुशबु सिंह, अरविंद पटेल, अरविंद पांडेय, देवेंद्र मोर्या, विनय मोर्या, शैलेंद्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रथम काशी आगमन पर होगा भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रथम काशी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 28 अप्रैल को पूर्वान्ह लगभग 11 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुचेंगे। जहाँ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे से काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने जाएंगे। तत्पश्चात बरेका में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।

भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष ने दिलीप पटेल ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के लिए बाबतपुर हवाई अड्डे से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर कें यात्रा मार्ग पर जगह जगह स्वागत होगा। इन स्वागत प्वाइंट पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाडे के साथ पुष्प वर्षा कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बनाए गये प्रमुख स्थानों में बाबतपुर एयरपोर्ट, शिवपुर, अतुलानंद, पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन एवं काशी विश्वनाथ मंदिर प्रमुख है।

घर घर किया सम्पर्क, महिला सम्मेलन में आने का दिया निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को काशी आगमन के पूर्व वाराणसी जिला व महानगर में व्यापक स्वच्छता अभिमान चलाया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों‌ व भाजपा पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस क्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनियां विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जलालीपट्टी वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय दिलीप पटेल ने घर घर सम्पर्क किया व महिलाओं को सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि काशी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में अधिकार देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक संसद मे लाया, लेकिन विपक्ष की महिला विरोधी नीतियों के कारण ये विधेयक संसद में गिर गया। कहा कि इस विधेयक के पारित न होने से देशभर की महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि विपक्ष के प्रति अपना आक्रोश और पीएम मोदी को अपना समर्थन जताने के लिए बरेका में आयोजित महिला सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।

इस क्रम में‌ भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनियां विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के कंचनपुर में घर घर सम्पर्क किया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में आने का महिलाओं को निमंत्रण दिया।

वाराणसी में बनेगा 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, 315 करोड़ से होगा निर्माण

काशी से हरदोई तक बड़ा ऐलान, मोदी देंगे हजारों करोड़ की सौगात, बदल जाएगी यूपी की तस्वीर

“PM मोदी ने ‘मन की बात’ में बताया-भारत कैसे बन रहा है सुपरपावर, ये उपलब्धियां चौंका देंगी”

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button