“PM मोदी ने ‘मन की बात’ में बताया-भारत कैसे बन रहा है सुपरपावर, ये उपलब्धियां चौंका देंगी”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत की बड़ी उपलब्धियों को साझा किया। तमिलनाडु के कलपक्कम परमाणु संयंत्र में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की सफलता को ऐतिहासिक बताया। पवन ऊर्जा में भारत चौथे स्थान पर पहुंचा। पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल जनगणना और बांस उद्योग की प्रगति पर भी जोर दिया। साथ ही European Girls Mathematical Olympiad में भारतीय बेटियों की उपलब्धि को देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए भारत की विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति और उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि चुनावी व्यस्तताओं के बावजूद देशवासियों के संदेशों के माध्यम से उन्हें निरंतर प्रेरणा मिलती रही है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत की एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि से की। उन्होंने बताया कि कलपक्कम परमाणु संयंत्र में स्थित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने हाल ही में ‘क्रिटिकलिटी’ हासिल की है। यह वह अवस्था होती है जब रिएक्टर में पहली बार स्व-निर्भर परमाणु श्रृंखला प्रतिक्रिया स्थापित होती है। उन्होंने इसे भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का ऐतिहासिक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और भविष्य के लिए ईंधन उत्पादन की क्षमता भी रखता है।
ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की पवन ऊर्जा क्षमता 56 गीगावॉट से अधिक हो चुकी है और देश इस क्षेत्र में विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं विकसित हो रही हैं, जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
प्रधानमंत्री ने आगामी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गौतम बुद्ध के संदेशों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि बुद्ध के विचार आज के वैश्विक तनावपूर्ण माहौल में शांति और संतुलन का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने चिली में बौद्ध विचारधारा के प्रसार का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ‘Beating Retreat’ समारोह की चर्चा करते हुए बताया कि अब इसका संगीत डिजिटल प्लेटफॉर्म WAVES OTT पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे लोग इसे कभी भी सुन सकते हैं।
पर्यावरण संरक्षण के विषय पर उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आए सकारात्मक प्रयासों की सराहना की। कच्छ में फ्लेमिंगो पक्षियों का आगमन, उत्तर प्रदेश में ‘गज मित्र’ पहल, छत्तीसगढ़ में ब्लैकबक की वापसी और गोडावण के संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव का सहअस्तित्व आवश्यक है।
पूर्वोत्तर भारत के विकास पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने बांस उद्योग में हो रहे बदलाव को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में कानून में बदलाव के बाद इस क्षेत्र में तेजी आई है और इससे रोजगार तथा उद्यमिता को बढ़ावा मिला है।
प्रधानमंत्री ने National Archives of India द्वारा ऐतिहासिक दस्तावेजों के डिजिटलीकरण की पहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को भारत के समृद्ध इतिहास से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि का उल्लेख करते हुए उन्होंने European Girls Mathematical Olympiad में भारतीय छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने छठा स्थान प्राप्त किया और विभिन्न पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
प्रधानमंत्री ने आगामी जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल बनाए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें नागरिकों की भागीदारी को आसान बनाया गया है और अब तक बड़ी संख्या में परिवारों का सूचीकरण पूरा हो चुका है।
इसके साथ ही उन्होंने भारतीय डेयरी उत्पादों, विशेष रूप से विभिन्न प्रकार के चीज़ की वैश्विक पहचान बढ़ने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी जगह बना रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने 9 मई को मनाई जाने वाली पोइला बोइशाख के अवसर पर रवीन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी और 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया।
उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे गर्मी के मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बच्चों को छुट्टियों में कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करें।
भाजपा जनों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 133वां संस्करण
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण को भाजपा जनों ने सुना व आत्मसात करने का संकल्प लिया। पीएम मोदी ने मन की बात में भारत के नागरिक परमाणु कार्यक्रम (Civil Nuclear Program) की सराहना की और कहा कि यह राष्ट्र निर्माण और विकास में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने विज्ञान को हमेशा देश की प्रगति से जोड़कर देखा है, जिससे ऊर्जा और स्वास्थ्य क्षेत्र को लाभ हुआ है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश की जनगणना को सिर्फ सरकारी काम न मानते हुए, इसमें हर नागरिक की भागीदारी को जरूरी बताया।

पीएम मोदी ने फ्रांस के गणित प्रतियोगिता में भारतीय स्कूली छात्राओं की टीम द्वारा ब्रॉन्ज मेडल जीतने की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने विश्व में संघर्षों (जैसे पश्चिम एशिया संकट) के बीच एकता और शांति के महत्व पर जोर दिया।इस क्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनियां विधानसभा सभा अन्तर्गत जलालीपट्टी वार्ड में कार्यकर्ताओं संग पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कर्दमेश्वर मंडल के कंचनपुर स्थित बूथ संख्या 185 पर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस क्रम में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बूथ संख्या 337 पर व संतोष सोलापुरकर ने बिंदू माधव वार्ड के बूथ संख्या 257 पर, शैलेन्द्र मिश्रा ने बूथ संख्या 314 पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
काशी से हरदोई तक बड़ा ऐलान, मोदी देंगे हजारों करोड़ की सौगात, बदल जाएगी यूपी की तस्वीर
अयोध्या में शिव मंदिर पर 29 अप्रैल को ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



