Varanasi

वाराणसी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से 11 केंद्रों पर प्रशिक्षण शुरू

वाराणसी में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 16 अप्रैल से 11 केंद्रों पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू होगा। कुल 3117 प्रगणक और 523 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी, जिसमें एचएलओ मोबाइल ऐप के जरिए 33 बिंदुओं पर डेटा संग्रह किया जाएगा। अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई होगी।

  • 3117 प्रगणक व 523 सुपरवाइजर होंगे प्रशिक्षित, इस बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी गणना

वाराणसी :भारत की आगामी जनगणना 2027 को सुचारू और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए जनपद में तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल से शहर के 11 चयनित विद्यालयों/केंद्रों पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों का जोनवार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के लिए जनपद में कुल 3117 प्रगणक और 523 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है।

डिजिटल माध्यम से होगी गणना

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कर्मियों को ‘एचएलओ मोबाइल ऐप’ के इंस्टॉलेशन, उपयोग और डेटा संग्रह की बारीकियों के बारे में बताया जाएगा। प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की उम्र, शिक्षा, व्यवसाय और ऊर्जा के स्रोत जैसे कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी जुटाने का अभ्यास कराया जाएगा।

​अनुपस्थिति पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

​नगर आयुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण में सभी नामित प्रगणकों और सुपरवाइजरों का उपस्थिति अनिवार्य है। यदि कोई कर्मचारी बिना ठोस कारण के अनुपस्थित रहता है, तो उसके विरुद्ध जनगणना अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जोनवार इन 11 केंद्रों पर प्रशिक्षण आयोजित होगा:

आदमपुर जोन : नेशनल इंटर कॉलेज, पीलीकोठी
भेलूपुर जोन : बंगालीटोला इंटर कॉलेज, सोनारपुरा व कम्पोजिट विद्यालय, सुन्दरपुर
दशाश्वमेध जोन : ए.एन.एम.ए. मॉडल स्कूल, आर्य महिला इंटर कॉलेज
कोतवाली जोन : कम्पोजिट विद्यालय, कबीरचौरा
वरुणापार जोन : जे.पी. मेहता इंटर कॉलेज, कचहरी
ऋषि मांडवी जोन : सिल्वर ग्रोव स्कूल, महेशपुर, शिवदासपुर
सारनाथ जोन : सुधाकर महिला पी.जी. कॉलेज, पाण्डेयपुर ,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), सारनाथ व सेंट फ्रांसिस जेवियर्स स्कूल, ताड़िया
रामनगर जोन : प्रभु नारायण इंटर कॉलेज, रामनगर

गोरखपुर में इमर्जिंग टेक्नोलॉजी का बड़ा केंद्र, सीएम योगी ने किया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का लोकार्पण

वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या 17 पहुंची, प्रशासन ने जारी किए नाम

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button