Crime

गोरखपुर में ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वेलर्स पर आयकर इंटेलिजेंस टीम का सर्वे, शोरूम दिनभर बंद

गोरखपुर : शहर के प्रमुख सर्राफा प्रतिष्ठान ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वेलर्स पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग की इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन इकाई की टीम सर्वे के लिए पहुंची। कार्रवाई सुबह से देर रात तक जारी रही। जानकारी के मुताबिक वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर यूनिट की संयुक्त 12 सदस्यीय टीम ने शोरूम में दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान किया।

कार्रवाई के दौरान शोरूम को ग्राहकों के लिए बंद कर दिया गया। खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को गेट से ही लौटा दिया गया। गार्ड द्वारा “सिस्टम में तकनीकी दिक्कत” बताई जाती रही। अंदर मौजूद टीम ने स्टाफ की आवाजाही पर भी रोक रखी और जरूरी कागजात, बिल-बुक, स्टॉक रजिस्टर व कंप्यूटर डेटा की जांच की। शोरूम के बाहर दो फोरव्हीलर वाहन खड़े देखे गए, जिन्हें टीम का वाहन बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, सर्वे में आयकर रिटर्न (ITR) में दर्शाए गए स्टॉक और मौके पर उपलब्ध स्टॉक में अंतर की आशंका पर पड़ताल की गई। साथ ही दो लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी बिक्री के विवरण में अनियमितता की जांच की जा रही है। बताया गया कि एक ही परिवार के सदस्यों के नाम पर एक ही दिन में कई बार खरीद दर्शाकर बिलिंग को दो लाख रुपये से कम रखने की कोशिश की गई, ताकि पैन कार्ड अनिवार्यता और रिपोर्टिंग प्रावधानों से बचा जा सके।

आयकर नियमों के तहत दो लाख रुपये से अधिक के आभूषण की खरीद पर ग्राहक का पैन कार्ड अनिवार्य है तथा ऐसी लेनदेन की सूचना विभाग को देनी होती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर विभाग की ओर से देर रात तक कोई बयान जारी नहीं किया गया। ज्वेलर्स प्रबंधन ने भी मीडिया से बातचीत से इनकार किया। जांच जारी है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा वार्ड में इंटर्न डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के बीच मारपीट

प्रेमी से शादी की जिद में युवती टावर पर चढ़ी, तीन घंटे बाद सुरक्षित उतारी गई

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button