Crime

भलुअनी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पति-ससुर गिरफ्तार

भलुअनी, देवरिया में एक नवविवाहिता की लाश संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भलुअनी (देवरिया)। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव में एक नवविवाहिता की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरियारपुर थानाक्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी धनेश गोड की पुत्री रिंकी की शादी 6 अप्रैल 2025 को भलुअनी थानाक्षेत्र के भैया फुलवरिया निवासी शशिकपूर गोड पुत्र राम अयोध्या गोड के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार विवाह के समय समुचित दान-दहेज दिया गया था, इसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा रिंकी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

मृतका के पिता धनेश गोड ने आरोप लगाया कि शनिवार को ससुरालियों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को फंदे से लटका दिया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए मारपीट व हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति शशिकपूर गोड, ससुर राम अयोध्या गोड, भसुर रिशिकपूर गोड एवं जेठानी विन्दा देवी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 85, 80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 (पूर्व में 498ए, 304बी भादवि) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान से जोड़ने की पहल

श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान में कक्षा 12 के छात्रों का भव्य विदाई समारोह आयोजित

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button