State

प्रदेश के 35 पुलिसकर्मियों को साहसिक व उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिलेगा मुख्यमंत्री सम्मान

उत्तर प्रदेश पुलिस के 35 अधिकारियों व कर्मचारियों को साहसिक एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें 10 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक तथा 25 को मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र देने की संस्तुति की गई है। वीरता पदक पाने वालों को पदक, प्रशस्ति पत्र और प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि, जबकि प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों को एकमुश्त नकद राशि दी जाएगी।

  • ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने वाले 10 पुलिसकर्मी होंगे मुख्यमंत्री वीरता पदक से पुरस्कृत

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पुलिस के साहसिक एवं उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से गृह विभाग को भेजे गए प्रस्ताव में कुल 35 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक एवं मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए जाने की संस्तुति की गई है। इनमें 10 पुलिसकर्मियों को साहसिक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री वीरता पदक, जबकि 25 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक, प्रशस्ति पत्र तथा एक हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है, जबकि मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार रुपये की एकमुश्त नकद धनराशि दी जाएगी।

साहसिक कार्यों के लिए इन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री वीरता पदक

साहसिक अभियानों, जोखिमपूर्ण परिस्थितियों एवं कर्तव्य पालन के दौरान असाधारण बहादुरी का परिचय देने वाले 10 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक दिए जाने के लिए चयनित किया गया है। इनमें धर्मेंद्र सिंह राठौर (निरीक्षक, बुलंदशहर), केशव शांडिल्य (उपनिरीक्षक, एसटीएफ), राहुल कुमार (एसटीएफ), अजय कुमार वर्मा (उपनिरीक्षक, मथुरा), घनश्याम यादव (उपनिरीक्षक, एसटीएफ), रणधीर सिंह (मुख्य आरक्षी, एसटीएफ), अमित त्रिपाठी (आरक्षी, एसटीएफ), अमित (निरीक्षक,एसटीएफ) मनीष बिष्ट (निरीक्षक, कमिश्नरेट गाजियाबाद) व अवनीश कुमार त्यागी (उपनिरीक्षक, मैनपुरी) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र से ये पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

दीर्घकालिक उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन एवं कार्यकुशलता के लिए 25 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इनमें अमित कुमार (उपनिरीक्षक, बरेली), शेखर वर्मा (आरक्षी, बरेली) सरफराज अहमद (आरक्षी, बरेली), पीयूष कुमार (उप निरीक्षक-तत्कालीन आरक्षी, लखनऊ कमिश्नरेट), सुरेंद्र कुमार (मुख्य आरक्षी, मथुरा), पवन भाटी (आरक्षी, मथुरा), सोनू भाटी (आरक्षी, मथुरा) प्रमुख हैं। वहीं, बैजनाथ राम (मुख्य आरक्षी, एसटीएफ), विनोद कुमार यादव (आरक्षी, कमांडो-एसटीएफ), नीरज कुमार शर्मा (निरीक्षक, आगरा कमिश्नरेट), जयवीर सिंह (निरीक्षक, आगरा कमिश्नरेट), नवनीत कुमार (आरक्षी, मैनपुरी), विकास सक्सेना (निरीक्षक, जीआरपी-मथुरा जंक्शन), लोकेश कुमार (मुख्य आरक्षी, जीआरपी मथुरा जंक्शन), अलोक रंजन (मुख्य आरक्षी, एसटीएफ), शिवानंद शुक्ला (मुख्य आरक्षी, एसटीएफ), आदेश त्यागी (निरीक्षक, जौनपुर), संदीप कुमार सिंह (मुख्य आरक्षी, जौनपुर), सुरेद्र यादव (मुख्य आरक्षी, आजमगढ़), अभिमीत कुमार तिवारी (मुख्य आरक्षी, आजमगढ़), रविन्द्र सिंह (उप निरीक्षक, संभल), भारत भूषण तिवारी (निरीक्षक, एटीएस), सन्नी कुमार (आरक्षी, आजमगढ़), संजय कुमार (मुख्य आरक्षी, एटीएस) तथा मदन कुमार पासवान (मुख्य आरक्षी, एटीएस) भी सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों में शामिल है।

गणतंत्र दिवस के आयोजन में दिखेगी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भव्य झलक

12 बजे तक सोने वाले बबुआ को नहीं थी गरीबों की चिंता: सीएम योगी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button