Politics

पहली बार काशी आ रहे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, 10 स्वागत प्वाइंट पर होगा भव्य अभिनंदन

नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 7 जनवरी को प्रथम काशी आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि कैथी से सर्किट हाउस तक 10 स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। ढोल-नगाड़े, शंखध्वनि, पुष्प वर्षा और “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ पारंपरिक व अनुशासित स्वागत किया जाएगा।

  • 7 जनवरी को गाजीपुर से वाराणसी आगमन, ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और पुष्प वर्षा से होगा ऐतिहासिक स्वागत

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से मंगलवार को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में विधानसभा-वार शहर उत्तरी, दक्षिणी एवं कैंट की अलग-अलग स्थानों पर बैठकें संपन्न हुईं। इन बैठकों का उद्देश्य 7 जनवरी को वाराणसी आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहली बार वाराणसी आ रहे हैं। वह गोरखपुर से प्रस्थान कर लगभग शाम 5 बजे वाराणसी की सीमा में प्रवेश करेंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा महानगर द्वारा छह प्रमुख स्वागत बिंदु निर्धारित किए गए हैं, जहां ऐतिहासिक और भव्य स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक पॉइंट की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सौंप दी गई है।

नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 7 जनवरी को प्रथम काशी आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि कैथी से सर्किट हाउस तक 10 स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। ढोल-नगाड़े, शंखध्वनि, पुष्प वर्षा और “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ पारंपरिक व अनुशासित स्वागत किया जाएगा।

छह बिंदुओं पर होगा स्वागत

  • प्रथम पॉइंट: आशापुर फ्लाईओवर, मुद्रा होटल के पास – महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं महापौर अशोक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
  • द्वितीय पॉइंट: पहाड़िया मंडी गेट – राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा एवं सारनाथ मंडल के पदाधिकारी व पार्षद स्वागत करेंगे।
  • तृतीय पॉइंट: काली माता मंदिर – आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु के नेतृत्व में महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
  • चतुर्थ पॉइंट: पुलिस लाइन चौराहा – दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ता।
  • पंचम पॉइंट: कचहरी गोलघर – कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में कैंट विधानसभा के कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता।
  • षष्ठ पॉइंट: सर्किट हाउस गेट – महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी के नेतृत्व में राजर्षि मंडल के पदाधिकारी व सभासद।

अनुशासन और भव्यता पर जोर

वाराणसी के प्रभारी विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने समीक्षा बैठक में स्वागत तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ा, शंख ध्वनि और पुष्प वर्षा के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता के हाथ में भाजपा का झंडा रहेगा और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी कार्यकर्ता अनुशासित तरीके से एक पंक्ति में खड़े होकर स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए प्रथम पॉइंट से अंतिम पॉइंट तक प्रदेश अध्यक्ष का उत्साहपूर्वक और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में प्रमुख रूप से अभिषेक मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, अशोक पटेल, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, विवेक पाण्डेय, अतुल सिंह, शोभनाथ यादव, तारकेश्वर गुप्ता, अनुराग शर्मा, मनोज सोनकर, मुकेश गुप्ता, दिलीप चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय कार्यालय रोहनियां में हुई बैठक, स्वागत व कार्यक्रमों की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

नव निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 7 जनवरी को प्रथम काशी आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य स्वागत और कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी नेतृत्व इसे संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हुए काशी की परंपरा, संस्कृति और गरिमा के अनुरूप ऐतिहासिक बनाने में जुटा है।

क्षेत्रीय कार्यालय में हुई अहम बैठक

इस क्रम में रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का यह पहला काशी आगमन है, इसलिए उनका स्वागत पूरी भव्यता, अनुशासन और समन्वय के साथ किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष गाजीपुर से सड़क मार्ग के माध्यम से लगभग सायं 5 बजे वाराणसी की सीमा में प्रवेश करेंगे।

कैथी से सर्किट हाउस तक 10 स्वागत प्वाइंट

क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि कैथी से लेकर सर्किट हाउस तक कुल 10 स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े, डमरू दल, शंखध्वनि, पुष्प वर्षा और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। यात्रा मार्ग को भाजपा के झंडों और पटकों से सजाया जा रहा है, वहीं पूरे शहर में सैकड़ों छोटी-बड़ी होर्डिंग्स भी लगाई जा रही हैं।

जिले और महानगर स्तर पर अलग-अलग स्वागत व्यवस्था

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि वाराणसी जिले में चार स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं—कैथी, चौबेपुर चौराहा, सन्दाहा चौराहा और आशापुर चौराहा। इन स्थलों पर जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन पारंपरिक ढंग से स्वागत करेंगे।

वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने जानकारी दी कि महानगर क्षेत्र में छह स्वागत प्वाइंट तय किए गए हैं। ये स्थान हैं—आशापुर फ्लाईओवर के नीचे, पहड़िया चौराहा, पाण्डेयपुर काली मंदिर, पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी चौराहा और सर्किट हाउस। इन सभी बिंदुओं पर महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत करेंगे।

अनुशासन और समन्वय पर जोर

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक, भव्य और अनुशासित बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी तय किया गया कि किसी भी प्वाइंट पर अव्यवस्था न हो और पूरी यात्रा एक सुव्यवस्थित व सकारात्मक संदेश देने वाली हो।

बैठक में रहे प्रमुख नेता उपस्थित

बैठक में क्षेत्र महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्र मंत्री राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला, सुरेश सिंह, मधुकर पांडेय, प्रवीण सिंह गौतम, शैलेश पांडेय, अरविंद पटेल, संतोष सोलापुरकर, सुरेन्द्र पटेल, शिवानंद राय, संदीप केशरी, सिद्धार्थ मौर्य, अश्वनी पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

परिवार के बीच दान विलेख पर स्टाम्प शुल्क में राहत, अब व्यावसायिक व औद्योगिक संपत्तियां भी शामिल

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button