
बरेका में प्रथम अजय सिंह मेमोरियल 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन
वाराणसी स्थित बरेका बास्केटबॉल ग्राउंड पर आयोजित प्रथम अजय सिंह मेमोरियल 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का 28 दिसंबर 2025 को भव्य समापन हुआ। यह प्रतियोगिता पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय अजय सिंह की स्मृति में आयोजित की गई। अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग में कुल 30 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबलों में शानदार खेल देखने को मिला। विजेताओं को मेडल, शील्ड व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
- युवा खिलाड़ियों के जोश और खेल भावना के साथ अंडर-19 वर्ग में सिएट पब्लिक स्कूल व राजर्षी डोमेनेटर बनीं विजेता
वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी के बास्केटबॉल ग्राउंड पर आयोजित प्रथम अजय सिंह मेमोरियल 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन दिनांक 28- 12- 2025 को हुआ। यह टूर्नामेंट पूर्व राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं बरेका कर्मचारी स्वर्गीय अजय सिंह की पुण्य स्मृति में दिनांक 27 व 28 दिसंबर 2025 आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना था।
इस रोमांचक प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने 3×3 बास्केटबॉल के तेज़, गतिशील और अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक प्रारूप में अपने कौशल, फुर्ती और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में बालिकाओं की 12 टीमें एवं बालकों की 18 टीमों ने प्रतिभाग किया जो इस आयोजन की लोकप्रियता और व्यापक सहभागिता को दर्शाता है प्रतियोगिता के दौरान युवा खेल प्रतिभाओं का जोश, उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा चरम रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बालक वर्ग में बरेका और सिएट पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें सिएट पब्लिक स्कूल की टीम विजेता बनी वही बालिका वर्ग में राजर्षी डोमेनेटर और हूपर के बीच खेला गया जिसमें राजर्षी डोमेनेटर ने बाजी मारी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सचिव, बास्केटबॉल एवं जन संपर्क अधिकारी बरेका, श्री राजेश कुमार द्वारा विजेता टीमों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड एवं अन्य नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आज खेले गए मुकाबलों में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।प्रतियोगिता के दौरान दर्शक दीर्घा में उपस्थित दर्शक एवं खेल प्रेमी,खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। इस प्रतियोगिता का सफल संचालन बी.एल.डब्ल्यू. बास्केटबॉल अकादमी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव, बास्केटबॉल एवं जनसंपर्क अधिकारी, बरेका,श्री राजेश कुमार ने कहा कि “यह टूर्नामेंट बरेका को खेल प्रतिभाओं के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।”
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में स्वर्गीय अजय सिंह के भाई एवं कुश्ती कोच श्री मग्गा सिंह,बास्केटबॉल अकादमी के कोच श्री एल.के. बिस्वाल, श्री बॉबी सिंह, श्री देवव्रत, रोमेश श्रीवास्तव, एस. के. सिंह,श्री धर्मेंद्र सिंह, श्री तारकेश्वर सिंह, श्री विनोद सिंह,श्री रतेंद्र सिंह, श्री अखिलेश द्विवेदी,श्री धीरेन्द्र सिंह, श्री मुकेश पाण्डेय, श्री अभय कुमार सिंह, श्री राहुल श्रीवास्तव , श्री आलोक रंजन, श्री विकास यादव, श्री लक्ष्य वर्मा एवं शिवानी कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर बास्केटबॉल के वरिष्ठ खिलाड़ियों,खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को अत्यंत जीवंत और प्रेरणादायक बना दिया।
लोअर परेल, मुंबई में सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड का शीतकालीन प्रशिक्षण शिविर कैंप फायर के साथ सफलतापूर्वक संपन्न
सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी द्वारा आयोजित शीतकालीन लघु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 25 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट, लोअर परेल स्टेशन, मुंबई में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 25 दिसंबर 2025 को कोर कमांडर एवं उप मुख्य सामग्री प्रबंधक, इंपोर्ट/ डीज़ल श्री अभिषेक पांडेय द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर श्री पांडेय ने सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड के सदस्यों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन, प्राथमिक सहायता तथा मानवीय सेवा के क्षेत्र में निष्ठा, अनुशासन एवं सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण स्वयंसेवकों को वास्तविक आपात परिस्थितियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर के दौरान एम्बुलेंस सेवा से जुड़े श्री शंभु कुमार डे, श्री राज कुमार पटेल एवं श्री सूरज पांडेय की सक्रिय सहभागिता रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, स्टेचर ड्रिल, टीमवर्क, अनुशासन तथा प्राथमिक सहायता से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सभी स्वयंसेवकों ने टीम भावना के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर का विधिवत समापन 28 दिसंबर 2025 को सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड के कोर कमांडर मेडिकल एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार द्वारा कैंप फायर के साथ किया गया।
इस अवसर पर डॉ. देवेश कुमार ने प्राथमिक सहायता एवं आपात चिकित्सा सेवाओं से संबंधित एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने मानवता की सेवा में सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए स्वयंसेवकों के समर्पण को अनुकरणीय बताया।यह प्रशिक्षण शिविर न केवल स्वयंसेवकों की दक्षता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि रेल परिसरों एवं आम जनमानस को आपात परिस्थितियों में त्वरित, प्रभावी और सुरक्षित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
उल्लेखनीय है कि सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा समय-समय पर आयोजित ऐसे प्रशिक्षण शिविर संगठन की समाज सेवा, मानव कल्याण और आपदा प्रबंधन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।
देश भर में यूपी मॉडल की चर्चा, सुरक्षा और कानून का राज, निवेश का बना ड्रीम डेस्टिनेशनः मुख्यमंत्री
1 जनवरी को देश-विदेश में बसे मध्यदेशीय वैश्य समाज से दर्शन-पूजन और सेवा-संकल्प की अपील



