देवरिया की बेटी नेहा ने गोरखपुर में चमकाया जिले का नाम, पिता के संघर्ष को दिया सफलता का श्रेय
देवरिया जिले की बंजरिया निवासी प्रतिभाशाली पहलवान नेहा गुप्ता ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। गोरखपुर के रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 60वीं प्रदेश स्तरीय स्कूली महिला कुश्ती प्रतियोगिता (2025) में नेहा ने 65 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश, जिला और परिवार का नाम रोशन किया। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने पिता अनिरुद्ध गुप्ता के संघर्ष और आशीर्वाद को दिया है।
- नेहा गुप्ता ने फिर लहराया परचम – 65 किलो भार वर्ग में जीता गोल्ड मेडल
- “बेटियां जब बुलंद इरादों से आगे बढ़ती हैं, तो गांव, शहर और पूरा प्रदेश गर्व से सिर उठाता है।”
देवरिया । खेल जगत में एक बार फिर देवरिया जिले का नाम गर्व से गूंज उठा है। बंजरिया की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नेहा गुप्ता ने 60वीं प्रदेश स्तरीय स्कूली महिला कुश्ती प्रतियोगिता में 65 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। यह प्रतियोगिता रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में आयोजित हुई थी, जिसमें प्रदेशभर से आईं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबले हुए। नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
बंजरिया बाजार निवासी अनिरुद्ध गुप्ता की चार संतानों – तीन बेटियों और एक बेटे – में नेहा सबसे छोटी हैं। अपनी इस सफलता पर नेहा ने कहा कि “मेरे पिता के संघर्ष, त्याग और प्रेरणा ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया है। उनके आशीर्वाद और मां की दुआओं से ही मैंने यह स्वर्ण पदक जीता है।” नेहा की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
निफा जिलाध्यक्ष एवं ‘स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी (यूथ ब्रिगेड)’ के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, मनोज मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, भरत वर्मा, अभिषेक गुप्ता, बिट्टू मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, शुभम मद्धेशिया, दीपक खरवार तथा मध्यदेशीय वैश्य महासभा के पदाधिकारियों सहित अनेक लोगों ने नेहा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नेहा की इस सफलता ने न केवल देवरिया जिले बल्कि पूरे पूर्वांचल का मान बढ़ाया है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नेहा को उचित मार्गदर्शन और संसाधन मिले, तो वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन कर सकती हैं।
लड्डू गोपाल की वैजयंती माला : भक्ति, प्रेम और विजय की दिव्य कथा
यूपीआईटीएस की अपार सफलता के बाद अब जिलों में ‘स्वदेशी महोत्सव’



