Varanasi

श्री अग्रसेन जयंती पर चौक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, संकल्प संस्था ने किया भव्य स्वागत

वाराणसी | श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा का चौक पर संकल्प संस्था ने गर्मजोशी से स्वागत किया। संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने महाराजा अग्रसेन के चित्र की आरती कर समाज में सहयोग और भाईचारे का संदेश दिया। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल सेवा की व्यवस्था कर मानवता का परिचय दिया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, श्रद्धा और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।

  • महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से गूंज उठा वाराणसी – शोभायात्रा में झलकी समाज की एकता और समरसता
  • ‘एक ईंट और एक रुपया’ की परंपरा का संदेश लिए अग्रसेन शोभायात्रा में उमड़ी आस्था की भीड़
  • संकल्प संस्था ने किया अग्रसेन शोभायात्रा का स्वागत – जल सेवा से जीता जन-जन का दिल

वाराणसी। श्रीकाशी अग्रवाल समाज द्वारा रविवार को श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जब चौक क्षेत्र पहुंची, तो सामाजिक संस्था ‘संकल्प’ के तत्वावधान में उसका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शहर का माहौल श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता के रंगों से सराबोर हो उठा। संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने अपने सहयोगियों संग महाराजा अग्रसेन जी के चित्र की विधिवत आरती कर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। शोभायात्रा में शामिल समाजजनों के लिए जल सेवा की व्यवस्था भी संस्था की ओर से की गई, जिससे यात्रियों और श्रद्धालुओं को राहत मिली।

#अग्रसेनजयंती #वाराणसी #अग्रवालसमाज #महाराजाअग्रसेन #संकल्पसंस्था #सामाजिकसमरसता #भाईचारा #शोभायात्रा #सेवाभावना #Kashi #VNSNews

इस अवसर पर अनिल जैन ने कहा कि- “महाराजा अग्रसेन का जीवन दर्शन सामाजिक समरसता, सहयोग और भाईचारे की मिसाल है। उन्होंने समाज को ‘एक ईंट और एक रुपया’ की अनूठी परंपरा दी, जिसने आपसी सहयोग और आर्थिक समानता की नींव रखी।” उन्होंने आगे कहा कि आज आवश्यकता है कि समाज के लोग महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलें । “सेवा, त्याग और सहयोग ही समाज की मजबूती का आधार है। जब तक समाज का हर व्यक्ति सुरक्षित और सम्पन्न नहीं होगा, तब तक सच्ची प्रगति संभव नहीं है।”

शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के लोग पारंपरिक परिधानों में सजे हुए, श्री अग्रसेन महाराज के जयघोष करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह फूल वर्षा, ध्वज प्रदर्शन और सांस्कृतिक झांकियों ने शोभा बढ़ाई। समाज के युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को नई ऊर्जा दी।

इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

संतोष अग्रवाल (आढ़त वाले), हरे कृष्ण अग्रवाल, भूपेंद्र जैन, राकेश अग्रवाल (हुंडी वाले), कृष्ण जी, श्रीमोहन अग्रवाल, अनिल चंद जैन धम्मावत, संजय अग्रवाल (गिरिराज), हरीश अग्रवाल, विष्णु जैन, राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), संतोष अग्रवाल (कर्ण घंटा), सचिन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल आदि। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समरसता व सहयोग की भावना को सशक्त करने का संकल्प लिया।

नवरात्र पर संकल्प संस्था की सेवा भावना: श्रद्धालुओं में खिचड़ी प्रसाद और जल सेवा का आयोजन

जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

दीपावली पर उल्लू बलि की काली सच्चाई ,अंधविश्वास, तंत्र साधना और संकट में पक्षी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button