Varanasi

संकल्प अन्नक्षेत्र द्वारा किया गया प्रसाद वितरण

वाराणसी। सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वाधान में प्रत्येक शनिवार को चल रहे प्रसाद वितरण शिविर के क्रम में शनिवार को प्रसाद (खिचड़ी) का वितरण किया गया। साथ ही भीषण ताप के मौसम को देखते हुए जल सेवा भी की गई।इस मौके पर चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग लगाने के साथ प्रसाद (खिचड़ी) वितरण प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुजनों ने लाइन लगाकर प्रसाद वितरण का लाभ प्राप्त किया।प्रसाद वितरण में प्रो. अनिल कुमार द्विवेदी, श्रीमती शशि द्विवेदी, मृदुला अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि “संकल्प संस्था का ध्येय केवल सेवा करना है। भूखे को भोजन और प्यासे को जल पिलाना ही सबसे बड़ा धर्म है। हमारे अन्नक्षेत्र के माध्यम से हर शनिवार प्रसाद वितरण करके हमें यह संतोष मिलता है कि समाज के लिए कुछ कर पा रहे हैं।”इसके अलावा गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), संजय अग्रवाल “गिरिराज”, पवन राय, अमित श्रीवास्तव, भईया लाल, रंजनी यादव, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग देगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button