National

स्वयं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के निरंतर प्रयास करें महिलाएं : मुर्मु

गढ़ा (छतरपुर) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की महिलाओं का आह्वान करते हुए आज कहा कि महिलाएं स्वयं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के निरंतर प्रयास करती रहें क्योंकि महिलाओं के सफल होने से समाज सफल होता है।श्रीमती मुर्मु मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा ग्राम स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, खजुराहो सासंद और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी उपस्थित थे।

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि वे 251 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि हमारा समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, उनकी यही कामना है। इसके साथ ही उन्होंने नवयुगलों को सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।राष्ट्रपति ने कहा कि ये समारोह जन सहयोग से हो रहा है और इसमें नवयुगलों को आवश्यक सामान दिया जा रहा है। ये जनकल्याण का कार्य है। आज विवाह बंधन में बंधने वाले दंपत्ति इस दिवस की स्मृतियों को संजो कर रखेंगे, ऐसा विश्वास है।श्रीमती मुर्मु ने कहा कि भारत की परंपरा में संतों ने सदा से अपने कर्मों और वाणी से जनमानस को राह दिखाई है। समकालीन समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है।

स्वयं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के निरंतर प्रयास करें महिलाएं : मुर्मु
The President of India. Smt. Droupadi Murmu performs Darshan and Pooja at Balaji Temple, in Madhya Pradesh on February 26, 2025.

उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास के प्रति जागरुक किया है। भेदभाव को दूर किया है। संतों ने महिला को समाज में उचित स्थान देने के प्रयास किए हैं।उन्होंने कई संतों के नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने सदा समाज कल्याण के कार्य किए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमारे छोटे छोटे प्रयास बेटियों को सशक्त बनाएंगे।उन्होंने कहा कि वे सभी महिलाओं से कहना चाहेंगी कि वे स्वयं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें क्योंकि महिलाओं के सफल होने से समाज सफल होगा। (वार्ता)

महाशिवरात्रि पर काशी में भव्य नजारा, मंगला आरती के बाद निकली अखाड़ों की शोभायात्रा

महाकुंभ आए श्रद्धालुओं ने दिया राष्ट्रीय एकात्मकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश : सीएम योगी

इलाज में नहीं होगी बाधा, योगी सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए 10 करोड़ की अनुदान योजना लागू की

 

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button