Varanasi

भाजपा :अध्यक्ष पद के लिए जिले में 90 व महानगर में 78 लोगों ने किया नामांकन

हर्षौल्लास के साथ भाजपा जिला व महानगर अध्यक्ष की नामांकन प्रक्रिया हुई संपन्न.प्रदेश परिषद के लिए भी हुए नामांकन

वाराणसी : भाजपा जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए आज भारी गहमागहमी के बीच नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव स्थल पर उत्सव का माहौल नज़र आया, खूब बजे बाजे-गाज़े जिले का नामांकन प्रक्रिया स्थल रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को बनाया गया था इसी प्रकार महानगर का नामांकन स्थल गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय को बनाया गया था।जहां पर पूर्वाह्न से ही भाजपा कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ पहुंचने लगे। मध्याह्न 12 बजे से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। कन्नौज के पूर्व सांसद एवं काशी क्षेत्र के पर्यवेक्षक सुब्रत पाठक के मार्गदर्शन में जिले व महानगर के चुनाव अधिकारीयों ने नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ की जिले के चुनाव अधिकारी अशोक कटारिया ने मध्याह्न 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किया। जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा एवं एमएलसी धर्मेंद राय ने सहयोग किया। जिले में कुल 90 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

इसी प्रकार महानगर अध्यक्ष पद के लिए गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय पर चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल के समक्ष कुल 78 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महानगर के सह चुनाव अधिकारी जे.पी.सिंह एवं निर्मला पटेल ने सहयोग किया। जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में सुरेश सिंह,प्रवीण सिंह गौतम,संजय सोनकर,अरविंद पटेल,वीरू सिंह,अखंड प्रताप सिंह,पवन सिंह,दिनेश मौर्या,अपराजिता सोनकर,सुनीता सिंह सहित कुल 90 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में अशोक चौरसिया,नवरतन राठी,नवीन कपूर,जगदीश त्रिपाठी,अशोक पटेल,अभिषेक मिश्रा,वैभव कपूर,राकेश शर्मा,अमित राय, राजेश त्रिवेदी,आत्माविशेश्वर,हरि केशरी सहित कुल 78 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही प्रदेश परिषद पद के लिए वाराणसी महानगर से अजय सिंह,चंद्र विजय सिंह,प्रमोद यादव,नंदलाल चौहान,किशोर कुमार पाण्डे तथा वाराणसी जिले से प्रदेश परिषद के लिए तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया।

सोने-चांदी के तारों से बनी पीतांबरी धारण करेंगे रामलला,प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ की तैयारियां तेज

सनातन धर्म के ध्वज वाहक अखाड़ों के बाद महाकुम्भ क्षेत्र में दिखा शंकराचार्यों के छावनी प्रवेश का भव्य वैभव

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button