बालोद । जिले में भाजपा प्रवक्ता के फॉर्महाउस में खून से लथपथ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के कोटेरा गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही।मिली जानकारी के मुताबिक, कोटेरा से खरखरा मार्ग पर स्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्महाउस में 50 वर्षीय संजय ठाकुर का शव मिला है। धारदार हथियार से उसपर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। फॉरेंसिक और डौंडीलोहारा पुलिस घटना की जांच कर रही।डौंडीलोहारा थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि धारदार हथियार से हमला कर व्यक्ति की हत्या की गई है। घटना की जांच जारी है, जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।(वीएनएस)



