National

सीतारमण मंगलबार को सातवीं बार आम बजट पेश कर बनायेगी रिकार्ड

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को संसद में चालू वित्त वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश कर नया रिकार्ड बनाने जा रही है। वह लगातार सातवीं बार आम बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जायेगी।श्रीमती सीतारमण अब तक छह बार बजट पेश कर चुकी है जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है। श्री मुरारी देसाई ने लगातार छह बार बजट पेश किये थे और सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकार्ड अब तक उनके नाम है। श्री देसाई ने भी एक अंतिरम बजट पेश किया था।

इस वर्ष आम चुनाव के कारण श्रीमती सीतारमण ने एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती सीतारमण पर भरोसा जताते हुये उन्हें लगातार दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री की जिम्मेदारी दी है।श्रीमती सीतारमण लंबे बजट भाषण के लिए भी जानी जाती है। उनका केंद्रीय बजट 2020-21 का भाषण भारतीय इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण है यह 2 घंटे 40 मिनट तक चला था। इससे दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 20़19-20 पेश करने के 2 घंटे 17 मिनट के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। कल (23 जुलाई को) वित्तमंत्री लोकसभा में केंद्रीय बजट पेंश करेंगी। इस बार बजट पेश करने के बाद वित्तमंत्री का नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। वह लगातार सात बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्तमंत्री बन जाएंगी। (वार्ता)

अर्थव्यवस्था की गुलाबी तस्वीर: जीडीपी वृद्धि दर 6.5-7.0 प्रतिशत रहने का अनुमान: सर्वेक्षण

उच्च वृद्धि दर हासिल करने के लिए अगले सुधारों की दिशा पर विचार करने का समय आ गया: उद्योग जगत

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button