कार एवं ट्रक में टक्कर, छह लोगों की मौत
ट्रक ने बाइक को ठोका, बच्चे समेत 3 लोगों की मौके पर मौत
जयपुर : राजस्थान में बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में कार एवं ट्रक की टक्कर होने से दो महिलाओं एवं दो बच्चों सहित कार सवार छह लोगों की मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं तथा हरियाणा में डबावली तहसील के रहने वाले हैं। ये सभी लोग कार में सवार होकर बीकानेर की तरफ जा रहे थे कि गुरुवार रात को महाजन थाना क्षेत्र में भारत माला रोड के जैतपुर टोल प्लाजा के पास कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गयी। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना के बाद बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता एवं जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम सहित आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रक ने बाइक को ठोका, बच्चे समेत 3 लोगों की मौके पर मौत
सरगुजा । जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि, तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों की पहचान में जुट गई हैं। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सरगुजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि सीतापुर तरफ से बाइक क्रमांक सीजी 10 एजेड 2935 में सवार महिला, पुरुष और लगभग एक दस वर्षीय बच्चे को सामने से आरही माजदा ट्रक क्रमांक यूपी एच टी 7573 ने अपने चपेट में लेते हुए सड़क में 20 मीटर तक घसीट दिया। ट्रक में बाइक फंसा रहा और बाइक सवार महिला, पुरुष, बच्चे को कुचल कर ट्रक आगे बढ़ गया,जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल अभी तक तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।(वार्ता)(वीएनएस)
यूपीएससी ने पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, उम्मीदवारी रद्द करने के लिए नोटिस जारी किया



