
काठमांडू : नेपाल में भारी बारिश के कारण देशभर में कई स्थानों पर भयानक भूस्खलन हुआ जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं, जिससे 60 से अधिक लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।‘द काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, आपदाओं ने हिमालयी राष्ट्र के कई क्षेत्रों को तबाह कर दिया जिसके परिणामस्वरूप गंभीर नुकसान और आघात हुआ।
शुक्रवार को काठमांडू से गौर की बस में 41 लोग और बीरगंज से काठमांडू की बस में 24 लोग सवार थे पुलिस प्रवक्ता दान बहादुर कार्की के अनुसार ये दोनो बसें और लोग दोनों त्रिशूली नदी में लापता हो गए हैं।कास्की जिले में भूस्खलन में दबने से एक ही परिवार के सात सदस्यों सहित ग्यारह लोगों की मौत हो गईभूस्खलन गुरुवार रात करीब सवा दस बजे पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी के वार्ड 19 में हुआ।मृतकों की पहचान कुल बहादुर परियार (47) उनकी पत्नी मन कुमारी(43) माँ लक्षिमा (85), बेटियां प्रभा(20) और प्रश्ना (15) और दामाद अस्मित परियार के रूप में हुई है।
पुलिस उपाधीक्षक बसंत कुमार शर्मा ने कहा कि पीड़ितों को बचाने के प्रयास में उनकी पड़ोसी राधिका परियार की भी मौत हो गई।पोखरा-32 के चैनपुर में 18, 11 और 9 साल के तीन अन्य बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि खोज एवं बचाव दल घटनास्थल पर अतिरिक्त जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। (वार्ता)
बुलेट ट्रेन के स्टेशनों पर सुपरस्ट्रक्चर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में



