जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मछुआर गांव में 11 हजार वोल्ट का तार की चपेट में आने से बाइक और साइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई है। घटना को लेकर बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।पुलिस के अनुसार जिले में सिंगारामऊ थाना क्षेत्र के मछुआर गांव निवासी सूरज तिवारी (21) बाइक और श्याम सिंह यादव (22) साइकिल से गुरुवार की देर शाम मेन रोड से नहर की सड़क पड़कर बात करते हुए घर जा रहे थे कि इसी दौरान बारिश हो रही थी। (वार्ता)



