Crime

युवक की फावड़ा मारकर हत्या

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के खीरी क्षेत्र में शनिवार की भोर में घर के बाहर सो रहे युवक की फावड़े से गले पर प्रहार कर हत्या कर दिया गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि खीरी थाना क्षेत्र के जोरा गांव निवासी रजनीश बिंद (30) भोर में घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे थे। उसी समय गांव के ही एक युवक मुकुल बिंद ने फावड़े से उनके गर्दन पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजन बाहर आए और मुकुल को खून से लथफथ देख तत्काल स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल ले गए जहां डाक्टरोंं ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button