CrimeState

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के गंडोह इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब संदिग्ध क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने पुलिस और सेना की संयुक्त टीम पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ अब तक जारी है।

उन्होंने कहा, “दो आतंकवादी मारे गये हैं, लेकिन अभियान जारी रहने के कारण उनके शव बरामद नहीं किये जा सके हैं। अभी भी आतंकवादियों की मौजूदगी से इनकार नहीं किया जा सकता।”सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने 11-12 जून को दो आतंकवादी घटनाओं के बाद भद्रवाह के चत्तरगला और गुंडोह के तांता टॉप इलाके में तलाशी अभियान चलाया था।

गत 11 जून को भद्रवाह-बानी मार्ग पर चत्तरगला में आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना के पांच जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ घायल हो गया था। वहीं, 12 जून की शाम को जंगल में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और भाग गयेे, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस सिलसिले में चार संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button