Crime

कोबरा कमांडोज़ ने 4 नक्सलियों को किया ढेर, साथी की मौत का बदला लिया

‘माड़ बचाओ अभियान’ में अब तक 52 नक्सली ढ़ेर

रांची । देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ की विशेष इकाई ‘कोबरा’, जिसके कमांडो ‘जंगल वारफेयर’ में एक्सपर्ट होते हैं, ने 9 माह बाद अपने साथी की मौत का बदला लिया है। सोमवार को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के लिपुंगा जंगल में कोबरा और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। इन नक्सलियों पर 25 लाख रुपये का इनाम था। इन नक्सलियों ने 9 माह पहले सीआरपीएफ कोबरा के एक जवान को ‘एम्बुश’ में धोखे से मार डाला था। कोबरा कमांडो, लंबे समय से इन नक्सलियों की तलाश में थे। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो हार्डकोर नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है।

पश्चिम सिंहभूम जिले के गूआ थाना क्षेत्र के घने जंगल में कोबरा और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ हुई है। मारे गए नक्सलियों में सब जोनल कमेटी मेंबर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, एरिया कमेटी मेंबर सिंगराई उर्फ मनोज, एलजीएसएम सूर्या उर्फ मुंडा देवगम और महिला नक्सली जोंगा तुर्की शामिल हैं। नक्सलियों के कब्जे से दो एसएलआर, एक इंसास और दो 303 राइफल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किए गए दो नक्सलियों में टाइगर उर्फ पांडू हांसदा और बातरी देवगम शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, कोबरा ने अपने शहीद साथी का बदला ले लिया है। कोबरा कमांडो के बारे में कहा जाता है कि वे अपनी साथी के लिए जान की बाजी लगा देते हैं। इस मुठभेड़ में कोबरा का वह ‘जज्बा और साहस’ देखने को मिला है। 209 कोबरा बटालियन ने जिन नक्सलियों को मार गिराया है, वे सभी वही नक्सली थे, जिन्होंने लगभग 9 महीने पहले कोबरा कमांडो राजेश को एक एंबुश में धोखे से मारा था।(वीएनएस)

‘माड़ बचाओ अभियान’ में अब तक 52 नक्सली ढ़ेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल विरोधी ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत अब तक 40 लाख रुपये इनाम के आठ नक्सलियों समेत 52 नक्सली मारे जा चुके हैं।बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि पुलिस के नक्सल विरोधी ‘माड़ बचाओ अभियान’ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में पिछले 40 दिनों से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत अब तक 40 लाख रुपए इनाम के आठ नक्सली समेत 52 नक्सली मारे जा चुके हैं।

श्री सुंदरराज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि शनिवार को पुलिस नक्सली के बीच हुए मुठभेड़ में अबूझमाड़ इलाके में आठ नक्सली मारे गए और भारी तादाद में आधुनिक हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किए गए।उन्होंने बताया कि 40 साल से माड़ नक्सलवाद हिंसा व भय से ग्रस्त है लेकिन अब यहां के मूलवासी, आदिवासी एवं ग्रामीण हिंसा, भय एवं नक्सलवाद से मुक्त माड़ की कल्पना कर रहे हैं। नक्सल विरोधी सफल अभियानों से विकास को गति मिल रही है। बल्कि आदिवासी, मूलवासी, ग्रामीणों को विचारों की अभिव्यक्ति मिल रही है।श्री सुंदरराज ने बताया कि दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना है।

शनिवार को मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों के नाम व पद1. सुदरू, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी2. वर्गेश, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी3. ममता, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी4. समीरा, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01, 8 लाख इनामी5. कोसी, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01, 8 लाख इनामी6. मोती, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01, 8 लाख इनामीश्री सुंदरराज ने कहा कि अन्य दो मृत माओवादियों की पहचान की कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि उक्त मुठभेड़ के दौरान एक एसटीएफ का 27 वर्षीय जवान नितेश एक्का शहीद हो गए। वहीं दो जवान लेख राम नेताम और कैलाश नेताम घायल हुए हैं। अभी घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button