Crime

जमीन विवाद के चलते हुई फायरिंग में गोली लगने से एक महिला की मौत

संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते हुई फायरिंग में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई।थाना गुन्नौर के अंतर्गत के ग्राम भोजराजपुर में सत्यवान और परमेश्वर के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ चुके हैं। रविवार को सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया और इसी बीच फायरिंग होने लगी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। फायरिंग के दौरान चपेट में आ जाने से सत्यवान के पक्ष की माया देवी (22 वर्ष) के सीने में गोली लग गई और माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button