Crime

महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

कोरबा,छत्तीसगढ़ । सिविल लाइन थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला के साथ छह युवकों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। सभी युवक नशे की अवस्था में थे और आसपास के बस्ती के ही निवासी थे। मामले की शिकायत पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात घटना के वक्त 35 वर्षीय महिला का पति व उसका एक बच्चा किसी कार्य से बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। सूनेपन का फायदा उठाते हुए आसपास क्षेत्र में रहने वाले छह युवक उसके घर में जबरदस्ती घुस गए और सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने के बाद भाग गए।

आरोपितों के भागने के बाद महिला किसी तरह थाना पहुंची और उसने आपबीती और आरोपितों की हैवानियत के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपितों की पतासाजी शुरू की। सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे, इसके साथ ही पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश देते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपितों में राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज, अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव है। पूछताछ और उनके रिकार्ड से पता चला कि पकड़े गए आरोपित पहले भी कई केस में जेल जा चुकेहैं। जेल से छूटने के बाद पुन: सभी आरोपित अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button