Crime

जौनपुर में ऑटो चालक की चाकू मार कर हत्या

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में सलारपुर घमहापुर गांव के पास शनिवार को दिन में एक आटो रिक्शा चालक की दिनदहाड़े सूनसान स्थान पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार जिले में मडियाहू थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी ब्रह्मानंद प्रजापति (55) ऑटो रिक्शा चलकर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता था आज दिन में जब वह नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सलारपुर घमहापुर में पहुंचा तो एक सूनसान स्थान पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल से 20 फीट दूर उसकी ऑटो खड़ी हुई थी, मृतक की जेब में मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान की गई।घटना की सूचना पाकर नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची गई कार्रवाई में जुटी हुई है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button