मथुरा : उत्तर प्रदेश के वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत प्रेम मन्दिर के सामने एक निजी रेस्त्रां के सीवर टैंक में शनिवार को प्रवेश करते ही तीन मजदूरों की मौत हो गई।उन्हे टैंक से बाहर निकालकर सौ शैया अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।शनिवार को घटी इस घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने कहा कि मजदूरों की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मृत मजदूरों के परिवारीजनों को आर्थिक मदद देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।( वार्ता )



