Crime

सपा समर्थकों ने भाजपा नेता पर किया हमला

महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले मे लोकसभा चुनाव की रंजिश को लेकर सपा समर्थको द्वारा भाजपा के एक नेता पर हमला बोल उसे गंभीर रूप से जख़्मी कर देने से ह्ड़कंप मच गया है।पुलिस उप अधीक्षक हर्षिता गंगवार ने बताया की महोबकंठ क्षेत्र की घटना मे कुनाटा निवासी भाजपा का शक्ति केंद्र संयोजक मईया दीन राजपूत किसी काम से गांव महुआ गया था। घर लौटते समय रास्ते मे स्थित एक ढाबे के पासलाठी डंडो से लैस बैठे कुछ लोगों ने उस पर एकाएक हमला बोल दिया। हमलावरो ने गत दिनों लोकसभा चुनाव मे सपा से इलाक़ाई प्रत्याशी अजेंद्र सिंह का समर्थन न करने का अपराधी बताते हुए मइयादीन के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे मरणासन्न छोड़ कर भाग गए। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button